IMD Monsoon Update : 19 सितंबर से लौटना शुरू होगा मानसून, 17-18 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (IMD Monsoon Alert Update) देशभर में अलग-अलग इलाकों में इस बार मानसून का मिला-जुला असर देखने को मिला है। देश के 50% हिस्से में सामान्य बारिश दर्ज की गई है तो 43% हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं 2% हिस्से में बहुत अधिक तो 5% हिस्से में अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों से मानसून लौटना शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर परिस्थितियों अनुकूल बनी हुई हैं।
देश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विभाग (IMD Weather) की तरफ से नया अपडेट जारी किया गया है, जिसके अनुसार अगले 24 से 72 घंटे में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 18 सितंबर को भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम
पिछले 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई इलाकों में बारिश (barish ka new alert) देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश सिक्किम में हुई जहां 210 एमएम से भी अधिक बारिश हुई जो बहुत भारी बारिश की श्रेणी में आता है। वहीं, कच्छ और असम में 120 से 200 एमएम बारिश दर्ज की गई जोकि भारी बारिश की श्रेणी में आती है। वहीं उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश देखने को मिली और कुछ इलाकों में 70 से 110 एमएम तक बारिश दर्ज की गई।
उत्तर पश्चिम भारत के लिए बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग (barish ka alert update) ने उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 17 सितंबर को व्यापक स्तर पर बारिश और आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसी दौरान पंजाब, पूर्वी राजस्थान में भी कुछ इलाकों में व्यापक स्तर पर बारिश और बिजली गिरने की घटना संभावित है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं संभावित है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Weather alert) की तरफ से 18 और 19 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश तो 16 से 18 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 22 सितंबर को विदर्भ और 19 से 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। 20 से 22 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
पूर्वी भारत के लिए भी भारत मौसम विभाग (Indian Metrological Department) की तरफ से नया अलर्ट जारी किया गया है। 22 सितंबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में व्यापक स्तर पर बारिश, आंधी तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। 19 से 22 सितंबर तक उड़ीसा में भी इसी प्रकार का मौसम देखने को मिलेगा। वहीं 16 से 18 सितंबर और फिर 22 सितंबर को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम खराब रहने वाला है।
वहीं 19 से 21 सितंबर तक उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और 16 से 22 सितंबर तक बिहार, झारखंड व 16 से 18 सितंबर तक उड़ीसा में कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान आंधी तूफान (Heavy rain alert) की भी संभावना जताई जा रही है। पूर्वी भारत के राज्यों में 20 सितंबर तक अलग-अलग दिन कहीं-कहीं पर अचानक बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल में तो 16 सितंबर तो वहीं 18 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की ज्यादा संभावना है। 18 से 20 सितंबर के दौरान उड़ीसा में अधिक बारिश हो सकती है तो 17 से 18 सितंबर के दौरान बिहार में मौसम खराब रह सकता है। 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 17 सितंबर को बारिश का अलर्ट (barish ka new alert) है तो वहीं 16 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके में पूरे क्षेत्र में ही बारिश होने की संभावना है। 18 से 22 सितंबर तक फिर से अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं 17 से 22 सितंबर तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम
मौसम में पश्चिम भारत में भी 22 सितंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट है। गोवा (Goa Weather Alert) और कोकण में 16 सितंबर तो गुजरात में 17 से 19 सितंबर को बारिश ज्यादा हो सकती है। वहीं 17 से 19 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी बड़े स्तर पर बारिश (barish kab hogi) हो सकती है। फिर 17 से 22 सितंबर तक कोंकण और गोवा में हल्की बारिश होने की संभावना है व मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 22 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है। 16 सितंबर और फिर 20 से 22 सितंबर तक गुजरात में भी हल्की से मध्य में बारिश हो सकती है तो इसी प्रकार 18 से 22 सितंबर तक सौराष्ट्र और कच्छ में भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम (IMD Rain Alert)
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए काफी व्यापक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 19 से 22 सितंबर के दौरान केरल और माहे में भी मौसम खराब रह सकता है। लक्षद्वीप में 19 से 22 सितंबर के दौरान तो तटीय कर्नाटक में 16 से 19 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक (Karnatka Weather) और दक्षिणी आंतरित कर्नाटक में व तेलंगाना में 18 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है।
केरल में 17 से 18 सितंबर के दौरान व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 सितंबर तक लक्षद्वीप तो 20 से 22 सितंबर तक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना में 19 से 22 सितंबर तक व्यापक स्तर पर बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावनाहै।
