8th Pay Commission : हर 3 महीने में बढ़े DA, हर साल 6 प्रतिशत इंक्रीमेंट से कर्मचारियों को होगा बड़ा लाभ
hrbreakingnews.com

8th Pay Commission : हर 3 महीने में बढ़े DA, हर साल 6 प्रतिशत इंक्रीमेंट से कर्मचारियों को होगा बड़ा लाभ

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी लगातार सक्रिय हैं। वहीं, वेतन आयोग भी तेजी से काम कर रहा है। इसी बीच कर्मचारियों के लिए लगातार अपडेट आ रहे हैं। अब हर तीन महीने में महंगाई भत्ता बढ़ने और 6 प्रतिशत सालाना इंक्रीमेंट से कर्मचारियों को बहुत बड़ा लाभ होगा। चलिए जानते हैं इसपर क्या कुछ अपडेट आया है। 
 
8th Pay Commission : हर 3 महीने में बढ़े DA, हर साल 6 प्रतिशत इंक्रीमेंट से कर्मचारियों को होगा बड़ा लाभ

HR Breaking News (New Pay commission) 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आयोग की तरफ से 1.15 करोड़ कर्मचारियों के आर्थिक भविष्य का फैसला किया जाना है। कर्मचारियों (employees Salary Hike) के आर्थिक भविष्य के लिए ही आयोग जगह-जगह बैठकें भी कर रहा है और कर्मचारियों व हितकारों के सुझाव ले रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से भी अपनी मांग खुलकर रखी जा रही है, हालांकि मांग के बाद इनपर कितना अमल होता है, यह तो फाइनल रिपोर्ट में ही पता चलेगा। 

 


चंडीगढ़ की बैठक रहने वाली है अहम (employees News)


वेतन आयोग की तरफ से देशभर में बैठकों का सिलसिला जारी है। नया वेतन आयोग (Pay Commission in chandigarh) अब चंडीगढ़ में बैठक करने वाला है। इस दौरान आयोग की तरफ से कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के संगठन भी अपनी बातें बैठक में रख सकते हैं। कर्मचारियों की तरफ से अब तक की प्रमुख मांगें फिटमेंट फैक्टर, सैलरी बढ़ौतरी और डीए को लेकर सामने आई है। 


कर्मचारियों की चाहत, हर तीन महीने में बढ़े महंगाई भत्ता (DA Hike in 8th pay commission)


कर्मचारियों की तरफ से वेतन आयोग की टीम के सामने एक डिमांड महंगाई भत्ते (8th pay commission salary hike DA Update) को लेकर की गई है। कर्मचारियों का मानना है कि हर महीने महंगाई में इजाफा होता है, जबकि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हर छह महीने में बढ़ाया जाता है। अब कर्मचारियों की मांग है कि कम से कम हर तीन महीने में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए, ताकि कर्मचारियों को सही मायने में महंगाई के अनुसार बढ़ी हुई सैलरी मिल जाए। आयोग की ओर से बैठक में भी यह बात उठाई गई है। 

 

 

 

25 प्रतिशत होते ही महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में मर्ज हो (DA merger)


कर्मचारी संगठनों की ओर से एक और बात मुखरता से कही जा रही है। इसमें कर्मचारियों की तरफ से डिमांड (DA merger in 8th CPC) की जा रही है। बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ते को मर्ज करने की सुविधा की जाए। यह मर्जर डीए 25 प्रतिशत होते ही मिलना चाहिए। अगर आयोग की तरफ से इस डिमांड पर अमल किया जाता है तो निश्चित तौर पर इससे कर्मचारियों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी करीब 6 से 7 साल में दौगुनी हो जाएगी। 


फिटमेंट फैक्टर पर भी कर्मचारियों की बड़ी डिमांड (Fitment Factor in 8th CPC)


केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से बड़ी डिमांड उठाई जा रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि महंगाई को देखते हुए इस बार फिटमेंट फैक्टर कम से भी कम 3 गुणा होना चाहिए। इससे कर्मचारियों को अच्छा वेतन मिल सकता है। पिछली बार फिटमेंट फैक्टर (8th CPC Fitment Factor) 2.57 था, अगर इस बार 3 का फिटमेंट फैक्टर मिल जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर सीधे 54 हजार रुपये हो जाएगी, जिससे ग्रोस सैलरी में भी मोटा इजाफा होगा। 

हर साल 6 प्रतिशत इन्क्रीमेंट  (6 percent incriment in salary)


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सालाना वेतन वृद्धि की भी मांग है। कर्मचारी चाह रहे हैं कि उनकी सैलरी में सालाना 6 प्रतिशत का इजाफा किया जाए ताकि कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने के लिए दस साल का इंतजार न करना पड़े। हालांकि इस प्रकार की मांग की आयोग मानता है या नहीं यह तो वेतन आयोग की रिपोर्ट में ही पता चलेगा। फिलहाल 8वें वेतन आयोग की टीम चंडीगढ़ में 17 से 19 सितंबर तक बैठकें करने जा रही है।