home page

IMD Rain Alert : अगले 24 घंटे इन राज्यों में तेज आंधी- बारिश के साथ ओलावृष्टि

Weather Update : अप्रैल का महीना खत्म होने को है और देशभर में प्रचंड़ गर्मी पड़ रही है। झूलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने हाल ही में कई राज्यों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 | 
IMD Rain Alert : अगले 24 घंटे इन राज्यों में तेज आंधी- बारिश के साथ ओलावृष्टि

HR Breaking News -  (Weather Update)। मार्च महीने की शुरूआत से ही देशभर में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। कई राज्यों में तो तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच जा पहुंचा है। दिन की शुरूआत आग बरसाने वाली गर्मी के साथ होती है। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है। दोपहर में लू के थप्पड़ों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।


अब अप्रैल महीना खत्म होने वाला है और इसी के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने (IMD Rain Alert) चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल से लेकर 1 मई तक कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान, गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।  

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल - 

आज यानी 29 अप्रैल को राजस्थान (Rajasthan Mausam), पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश (UP Weather) और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।


 इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इस दिन दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में दिन का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। वहीं, रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 


30 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग ने 30 अप्रैल के लिए कई राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, हरियाणा (Haryana Mausam Update), उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। 


1 मई को कैसा रहेगा मौसम -

नए महीने की शुरूआत से मौसम का मिजाज बदलेगा। 1 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्वी राज्यों में मौसम विभाग ने  गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने  की संभावना जताई है। IMD ने किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है। इस समय रबी की फसले तैयार हो चुकी है और कटाई का काम चल रहा है।

इसलिए किसानों को जल्द फसलों की कटाई करने और आनाज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी जाती है। दरअसल, आने वाले एक- दो दिनों में मौसम खराब हो सकता है कहीं कहीं हल्की व तेज बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है।

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान - 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Mausam update) ने आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों के तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। 


वहीं, तीन दिनों के बाद आने वाले 4 दिनों के दौरान तापमान (IMD Temperature) में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसी तरह अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। ,