IMD Rain Alert : यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather Forecast : पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम का हाल बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। यूपी-बिहार (Bihar Weather Forecast) समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में।

HR Breaking News - (Today Weather Forecast)। यूपी-बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आने वाले कुछ दिनों में यूपी बिहार समेत अन्य 17 राज्यों में आंधी-तूफान (Today Weather Update) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपके राज्य के मौसम के बारे जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मौसम के बारे में।
इस राज्यों में जारी झमाझम बारिश का अलर्ट-
दक्षिण और उत्तर पूर्वी भारत में मानसून के आगमन से कई राज्यों में भारी बारिश (ajj ka mausam) देखी जा रही है। इसके अलावा असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश बिहार (Bihar ka mausam) समेत पूर्वोत्तर के सात राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु में हीट वेव का अलर्ट है। देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की उम्मीद है।
उत्तर भारत में नहीं दी मानसून ने दस्तक-
दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से इन जिलों में भारी बारिश (Heavy rain alert) देखी जा रही है। खासतौर पर असम समेत कई उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ के हालात बनते दिख रहे हैं। वहीं, उत्तर भारत में बेशक अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन आज देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश (Rain alert) की उम्मीद जताई गई है।
इन राज्यों में जारी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट-
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के ज्यादातर राज्यों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश (IMD rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, (Uttrakhand ka mausam) उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को भी शामिल किया गया है।
इन राज्यों में बाढ़ के हालत -
उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून (Monsoon Update) ने दस्तक दे दी है और यहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। वहीं, अभी इन राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरूने वाला नही हैं। असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जगहों पर चलेगी लू -
जहां कई तरफ अधिकांश राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Mausam), तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, जयपुर (राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, चेन्नई (Chenai weather forecast) में तापमान 27 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
18 राज्यों में मानसून की एंट्री -
इस बार मानसून (Monsoon 2025) ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल (2025) में मानसून समय से पहले 24 मई को करेल में एंट्री की है। अब तक मानसून ने देश के 18 राज्यों को कवर कर लिया है। केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, (Mansoon in Mizoram) मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघायल, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी है।