hrbreakingnews.com

IMD Rain Alert : कुछ ही घंटों में शुरू होगा भारी बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया अलर्ट 

IMD Rain Alert : दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और इससे पहले मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड पड़ने लगी है और घना कोहरा भी छा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ ही घंटों में कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 
IMD Rain Alert : कुछ ही घंटों में शुरू होगा भारी बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 24 नवंबर को देश के 6 से ज्यादा राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है। आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला 29 नवंबर तक जारी रह सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में तापमान नीचे आएगा और ठंड का असर बढ़ेगा। 


दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की ठंड - 


मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को दिल्ली (Delhi Mausam Update) का आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह कुछ जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा नजर आ सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम पारा 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान कम होकर 9 से 11 डिग्री तक आने का अनुमान है और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा, जबकि 26 नवंबर को भी सुबह धुंध व कोहरे के साथ तापमान 9 से 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में बरसात - (UP ka Mausam)

पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में बीते 24 घंटों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय उत्तर प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्का तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 29 नवंबर तक बारिश - 


मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, 27 से 29 नवंबर से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में, 23 नवंबर और 28 से 29 नवंबर को केरल और माहे में, 24 नवंबर और 29 नवंबर को लक्षद्वीप में, 24 से 27 नवंबर कर्नाटक में, 24 से 27 नवंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 24 से 29 नवंबर को आंध्र प्रदेश यनम और रायलसीमा में, 24 से 25 नवंबर के बीच तेलंगाना में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

इसके अलावा 24 से 26 नवंबर (24 november ka mausam) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल 24 से 27 नवंबर को केरल और माहे, लक्ष्य द्वीप में 25 से 28 नवंबर को बहुत भारी बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवा चलेगी।

24 और 25 नवंबर को कोहरे का अलर्ट - 


आईएमडी (IMD Weather) ने असम और मेघालय में 24 से 25 नवंबर, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में 24 नवंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 24 से 25 नवंबर के बीच घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। 


पश्चिम और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम - 

पश्चिम और मध्य भारत में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने यहां किसी भी राज्य में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड महसूस होगी। अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य बना रहेगा।