home page

IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर समेत इन शहरों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Forecast : पिछले कुछ दिनों से देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम की वजह से यहां पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर दिल्ली (Delhi Weather Update) में पहले गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब यहां पर बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली में अगले पांच दिनों के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में। 
 | 
IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर समेत इन शहरों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

HR Breaking News - (Delhi Weather)। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीष्ण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब दिल्ली के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये बारिश का दौर अब रूकने वाला भी नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में लगातार बारिश होने वाली है। खबर में जानिये दिल्ली में आने वाले दिनों के लिए मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में हुई झमाझम बरसात-

दिल्ली-NCR (Delhi-NCR Weather) में पिछले कुछ दिनों से भयानक धूल भरी आंधी चल रही है। इसके साथ ही यहां पर बदलों की गरजन भी लोगों को परेशान कर रही है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी (Delhi-NCR Weather Forecast) से काफी ज्यादा राहत मिल रही है। वहीं यहां पर अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। आंधी-तूफान और बारिश की वजह से दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है। 


तूफान करेगा लोगों को परेशान-


दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) में तूफान की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए है। इसके अलावा  दुकानों के बोर्ड, टीन शेड तक बारिश की वजह से ढह गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली 40 से ज्यादा उड़ानों को डायवर्ट करने की जरूरत पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD weather Alert) ने अगले 5 दिन के लिए दिल्ली के मौसम के  बारे में जानकारी दी है।


दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज और कल भी दिल्ली (Delhi ka mausam) और इससे सटे नोएडा में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट को जारी किया गया है। धूल भरी आंधी भी चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rain In Delhi) होने की भी उम्मीद है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। 


13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मौसम (IMD weather Update) का हाल साफ रहने वाला है। इसके अलावा तापमान बढ़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 17 अप्रैल को हीटवेव (Have Alert In Delhi) और लू चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान एक बार फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है।


42 उड़ानों को किया डाईवर्ट-


दिल्ली में चली आंधी का प्रभाव विमान सेवाओं पर भी देखने को मिलेगा। IGI एयरपोर्ट (IGI Airport) पर लैंड होने वाली करीब 42 उड़ानों को डायवर्ट करके दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर उतरने के निर्देश को जारी किया गया है। इसके अलावा 9 विमानों को जयपुर डायवर्ट (Flight Divert) कर दिया गया है। 9 विमानों को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया। 2 विमानों को वाराणसी और एक विमान को देहरादून में उतारा गया। अमृतसर में 8 और डीगढ़ में 7 विमानों को उतारा गया।