home page

IMD Rain Alert : दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल बदला हुआ है। कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं, कुछ क्षेत्रों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में झमाझम बारिश (IMD rain alert) का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं - 

 | 
IMD Rain Alert : दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। लेकिन अब एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। हालांकि में दिन में हल्के-हल्के बादल आसमान में छाए रहते हैं।

IMD के अनुसार बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR weather) में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 


वहीं, दूसरी तरफ केरल और महाराष्ट्र में समय से पहले मानसून  ने दस्तक दे दी है। कई दिनों से यहां हो रही जोरदार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने बिहार में भी बारिश (Rain Alert) को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की बारिश की आशंका है।

जून तक दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


हाल ही में मौसम विभाग (IMD rain alert) ने मौसम का ताजा अपडेट जारी करते हुए जानकारी दी है कि 29 मई को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की भी उम्मीद जताई है। 30 मई को 30 से 60 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने (IMD Weather Update) की उम्मीद लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान के 38 से 40 डिग्री के बीच बनाने की उम्मीद लगाई जा रही है। न्यूनतम 27 से 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 

 हल्की बारिश होने की उम्मीद-


30 और 31 मई को भी हल्की बारिश (Rain Update) होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। 1 जून को मौसम (IMD weather Update) साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 2 जून को एक बार फिर हल्की बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है। अधिकतम तापमान (weather forecast) 36 से 38 और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री रह सकता है।


राजस्थान में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी- 


राजस्थान का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान बाकी भागों में तापमान बढ़ौतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।


मौसम विभाग (IMD weather) के मुताबिक बादलों की गरज के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आने वाले दिन से चार दिनों तक मौसम यूहीं रहने वाला है। इसके अनुसार, 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर (Bikaner ka mausam) संभाग, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।


बिहार के मौसम का ऐसा रहेगा हाल-


बिहार के 27 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बिहार (Bihar weather update) के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। प्री-मानसून अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून से बिहार में मानसून दस्तक देने वाला है। अभी राज्य में कहीं धूप है तो कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। पटना में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सुबह से ही धूप खिली हुई है। 

तेज बारिश होने की उम्मीद-


मंगलवार को बिहार (bihar ka mausam) का सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही, बारिश भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD weather update) पटना के मुताबिक, आज बिहार के 27 जिलों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इनमें से 12 जिलों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, 15 जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।


तापमान में आई गिरावट-


केरल और मुंबई में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बारिश (Rain alert) से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य में कई जगहों पर ट्रेन देरी से चल रही हैं, वहीं निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है और ट्रैफिक बाधित हो रहा है। कई जगहों पर पेड़ गिरने की वजह से काफी परेशानी बढ़ गई। जहां ओडिशा (Orrisa ka mausam) में जहां सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं राजस्थान में भी बारिश और आंधी का अनुमान जताया गया है।


अभी तक यहां पर पहुंच चुका है मानसून- 


अगले तीन से चार दिनों तक मॉनसून (mansoon ka update) काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो से तीन दिन में मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, वेस्ट सेंट्रल इंडिया के ज्यादातर हिस्सों नॉर्थईस्ट स्टेट, वेस्ट बंगाल (west bengal ka mausam) और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दस्तक देने वाला है।

वेस्ट सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को एक लो प्रेशर एरिया बन गया है। यह साउथ की ओर मुड रहा है। यह नार्थ की ओर आगे बढ़ सकता है। इस सिस्टम की वजह से भी अभी मॉनसून (mansoon update) को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। चार से पांच दिन बाद मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है।