home page

IMD Rain Alert : अगले 48 घंटे इन 14 राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी

Weather Update - देशभर के कई राज्यों में अचानक मौसम ने करवट बदली है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली है और कहीं कहीं बारिश भी दर्ज की गई है। अब एक बार फिर से 48 घंटों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

 | 
IMD Rain Alert : अगले 48 घंटे इन 14 राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी

HR Breaking News - (IMD Rain Akert)। भारत के पूर्वी, उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से गर्मी तपा रही है और तापमान शिखर पर पहुंच गया है। 18 अप्रैल यानी शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया और​देश की राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत एनसीआर (Delhi NCR Weather) के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग (weather update) के अनुसार 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज धूल भरी आंधी चलेगी। इसके साथ ही हल्की बारिश से तापमान गिरेगा और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

दो दिन चलेंगी तेज हवाएं - 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार  शनिवार और रविवार दो दिनों 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं,  शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक हवा की गति रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान कई जगह पर हीटवेव चलने की भी  संभावना है। दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान में बढ़ौतरी और और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


बिहार के 12 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट - 

अप्रैल महीना आधे से बीत चुका है और बिहार में अभी से ही गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Mausam Update) के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की गरज चमक के साथ आंधी और हल्की व मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सहरसा और कटिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट - 

उत्तर प्रदेश (IMD Up Rain alert) में भी अचानक मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा IMD ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर एवं आसपास के इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में गिरेंगे ओले - 


पंजाब और हरियाणा  के मौसम की बात करें तो पिछले एक-दो महीने से गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। दोनों ही राज्यों में मार्च के महीने में ही तापमान लगभग 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब पंजाब और हरियाणा के मौसम में बड़ा बदला हुआ है। पंजाब (punjab mausam update) के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बरसात और ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वही, मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा हजारों टन गेहूं भीग गया। 


मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मौसम अचानक खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। वहीं, हरियाणा में मौसम (Haryana Mausam) ने भी करवट ली है। IMD ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में तेज आंधी के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी -

एक और जहां हरियाणा और पंजाब में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में भी आज शनिवार 19 अप्रैल को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले में भारी ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।
 

News Hub