IMD rain alert : अगले 2 दिन इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

HR Breaking News - (IMD Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिन की शुरूआत ही तेज धूप के साथ होती है। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार जल्द ही लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD ने आगमी एक हफ्ते के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार दिल्ली एनसीआर में दो दिन आंधी तूफान के साथ हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
30 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज आसमान में काले बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, कल बादलों के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच बना रहा सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 30 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी 39 और 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दिल्ली एनसीआर में इस दिन होगी बारिश -
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) में एक और दो अप्रैल को आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लुढंकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने एक अप्रैल को बारिश और आंधी का दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा औऱ फरीदाबाज में योलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 मई को दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके बाद मौसम विभाग (weather update) ने 3 और 4 मई को तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में फिर से वृद्धि होगी। और तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
किस वजह से बदल रहा मौसम -
पहाड़ी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसका असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Mausam) जैसे दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी मौसम करवट बदल रहा है, जिससे वहां से हवाएं दिल्ली (Delhi Mausam) पहुंच रही हैं।