IMD Rain Alert : अगले 48 घंटे इन राज्यों में तेजी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

HR Breaking News - (weather update)। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देश के कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने के साथ हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वोत्तर भारत में अति भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में बढ़ौतरी होने के आसार हैं और तेज गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।
इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट -
पूर्वी बिहार (bihar mausam update), उत्तर-पूर्वी असम और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 27 अप्रैल के बीच अति भारी बरसात की आंशका है। खास तौर पर 24 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और 24 और 26 अप्रैल को असम और मेघालय में अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा, इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की आशंका है।
दक्षिण और पूर्वी भारत में आंधी और बारिश -
दक्षिण भारत के कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले 7 दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली की संभावना है। 24 अप्रैल को लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। पूर्वी भारत में 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। विशेष रूप से झारखंड में 27 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव -
मौसम विभाग (weather update) के अनुसार 24 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 26 अप्रैल तक आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।
तापमान में होगा बदलाव -
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना है। गुजरात में अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
पूर्वी भारत में 24 अप्रैल को तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी, लेकिन 27 से 29 अप्रैल के बीच 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान (rajasthan mausam update), पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (delhi mausam) और छत्तीसगढ़ में 24 से 29 अप्रैल तक भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, बिहार, ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल में 24 और 25 अप्रैल को रात के तापमान में बढ़ौतरी होगी।
इन राज्यों में गर्मी का कहर -
तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल (Kerala Weather) और गुजरात में 24 से 26 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। गुजरात में 27 से 29 अप्रैल के बीच भी ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। लोगों को हाइड्रेटेड रहने और गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।