home page

IMD Rain Alert : राजस्थान में 2 घंटों में बदलेगा मौसम, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनो से राजस्थान में बढ़ते तापमान और गर्मी की तपीश के चलते लोगो का हाल बेहाल हो रहा था, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनो के लिए राजस्थान के मौसम का अपडेट (Weather Update) जारी कर दिया है। मौसम  विभाग के अनुसार राजस्थान के 3 जिलों में आने वाले दिनो में झमाझम बारिश  होने के साथ अंधड़ हवाएं चलने के पूर्वानुमान जताए गए हैं।
 | 
IMD Rain Alert : राजस्थान में 2 घंटों में बदलेगा मौसम, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

HR Breaking News - (IMD weather Update)। अप्रैल के माह  में मौसम में कई बदलाव देखने को  मिले हैं। राजस्थान में भी मौसम का मिजाज तेज गजि से बदल रहा है।  अब हाल ही में राजस्थान के मौसम (rajasthan update) का लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी जिलों और आस-पास के जिलो में येलो अलर्ट  (Yellow Alert) जारी किया गया है। 


इस दिन से फिर शुरू होगा हीटवेव का दौर-


मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में 13 अप्रेल से कई भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई और इसके साथ ही तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। उसके बाद 14 अप्रैल से एक बार फिर से प्रदेश में गर्मी की तपीश बढ़ेगी और हीटवेव (rajasthan heat wave alert) का दौर शुरू होगा। राजस्थान (Rajasthan ka kal ka mausam) के जयपुर में इस  समय में मौसम बेहद राहत भरा है। 

जयपुर में भी मौसम ले रहा करवट-


जयपुर (jaipur ka mausam) में बीते दिन से ही तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को भी रात मौसम ठंडा रहने वाला है। आज 11  अप्रैल को भी जयपुर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि  कई राज्यों में कहीं कहीं सूरज निकाला हुआ है। आज पूरे दिन बादल और सूरज की लूका छुपी चलने वाली है। मौसम विभाग  (Mausam Ka Taja Update) के अनुसार बीते दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी-


मौसम  विभाग के अनुसार आज 11 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम की अपडेट (Rajasthan weather forecast) के साथ ही मौसम विभाग ने लोगो  के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है कि मेघगर्जन के समय लोग सुरक्षित स्थान पर रहने  के लिए कहा हैं। एडवाइजरी पर मौसम (Weather News Updates) के सामान्य होने की प्रतीक्षा करने को लोगो को सलाह दी गई है।

जानिए कितना चल रहा राजस्थान का तापमान-


मौसम विभाग  (IMD latest updates) के अनुसार राजस्थान के इन 3 जिलों और आस-पास के जगहों पर मेघगर्जन संग हल्की बारिश होने की  संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 30-40 KMPH गति से अंधड़ चलने की भी संभावना  जताई गई है।

मौसम विभाग  का कहना है कि  राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है और इसके चलते राजस्थान में 2 दिन तक आंधी-अंधड़ और बारिश का दौर चलेगा। इसके चलते बीते दिन भी मौसम (Rajasthan temp. today) में बदलाव देखने को मिला था। मौसम (IMD alert for Rajasthan) के इस बदलाव के चलते कई राज्यों में दिन-रात के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।