IMD Rain Alert : अगले 2 घंटे में 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
HR Breaking News (IMD Rain Alert Today) भारत मौसम विभाग की तरफ से तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है।
उत्तर प्रदेश के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट (Uttar Pradesh me mausam)
भारत मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। पिछले दिनों में उत्तर प्रदेश में काफी अच्छी बारिश हुई है। बलरामपुर, कुशीनकर, सारावस्ती में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 5 एमएम प्रति घंटा तक बारिश हो सकती है। इस दौरान यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं का भी अलर्ट है, जो 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की है। वहीं, इस दौरान बिजली चमकने व गिरने का भी अनुमान है। तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। यह अलर्ट रात 11 बजे तक का है।
हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी
पिछले काफी टाइम से हिमाचल प्रदेश की वादियों में रूक रूक कर बारिश (Himachal me barish ka alert) हो रही है। लगातार ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों में बारिश का असर मैदानी इलाकों के तापमान में भी देखने को मिल सकता है। उना, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इस दौरान बारिश 5 एमएम प्रति घंटा तक हो सकती है। बारिश से इस दौरान तापमान में काफी गिरावट आने की संभावना है। बारिश के चलते लोगों को सावधान भी रहना होगा, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में भू सख्लन जैसी घटनाएं होने की भी आशंका है।
कल मौसम साफ रहने का अनुमान (kal ka Mausam update)
आज जरूर इन इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है, लेकिन कल के लिए इन इलाकों में बारिश न होने का अनुमान है। इन इलाकों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान तापमान सामान्य रह सकता है और मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद है।
