home page

IMD Rainfall Alert : अगले 5 दिन इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। एक दो दिन से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। वहीं, कई जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।  
 | 
IMD Rainfall Alert : अगले 5 दिन इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (weather update)। मई का महीना आधा आने वाला है और इस समय देशभर में प्रचंड़ गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक 11 से 18 मई के बीच देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और लू का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। 

इन राज्यों में चलेगी तेज आंधी - 

IMD के अनुसार (Weather Update) 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जोरदार बारिश की आंशक जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, असम, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, विदर्भ और नागालैंड सहित कई राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

12 मई को आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट - 

मौसम विभाग ने 12 मई को पंजाब, हरियाणा (Haryana mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में तेज गरज और आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में हवाओं की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में चलेगी लू - 

एक और जहां कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, कई राज्यों में गर्मी और लू का कहर देखने को मिलेगा। 13 मई को देश के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम और अधिक अस्थिर रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार (bihar mausam) , झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के अलावा दक्षिणी राज्यों में भी गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान (rajasthan mausam) में हवाएं 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके साथ ही विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिम राजस्थान में लू चलने का अनुमान है, जिससे आम लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

14 मई को कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 14 मई को उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP Mausam), गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम राजस्थान, विदर्भ और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। वहीं लू का प्रभाव पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में देखने को मिलेगा। यहां तापमान में भी बढ़ौतरी होगी।

15 मई को यहां चलेगी लू - 

मौसम विभाग (weather update)  के अनुसार 15 मई को दक्षिण गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन भी पश्चिम राजस्थान (rajasthan mausam update), पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में लू का कहर बना रहेगा। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

16 मई को कैसा रहेगा मौसम - 

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक 16 मई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की व मध्यम बरसात होने की संभावना है। लेकिन लू की स्थिति पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में गंभीर बनी रहेगी। IMD ने चेतावनी दी है कि दोपहर के समय इन क्षेत्रों में धूप से बचने की पूरी कोशिश करें।

17 मई को कैसा रहेगा मौसम  - 

17 मई को दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में बारिश के आसार हैं। इसके अगले दिन यानी 18 मई को भी इन दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत के हिस्सों में गर्म हवाएं और तेज धूप परेशान कर सकती हैं।