home page

IMD Weather : इन जगहों पर लू का अलर्ट, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather : देश के बड़े शहरों में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली हुई है। कुछ दिन पहले जिन शहरों में बढ़िया बारिश के चलते लोगों को गर्मी से रहात मिली हुई थी, वहीं अब वहां के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से देश में मानसून की रफ्तार थम सी गई है और इसका असर कई राज्यों के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। वर्तमान में उत्तर भारत के कई शहरों में लोग लू की चपेट में आ रहे है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। 

 | 
IMD Weather : इन जगहों पर लू का अलर्ट, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (IMD Weather) देश में इस बार जहां मानसून की दस्तक समय से पहले ही हो चुकी है। वहीं, मानसून की रफ्तार अब कुछ समय से धीमी पड़ गई है। अगर वर्तमान की बात करें तो देश के कई शहरों में लू की स्थिति देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से एक बार फिर मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर। 

जून में करना पड़ेगा गर्मी का सामना


देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत के ज्यादातर भागों में जून महीने की शुरुआत से ही लोगों को भीषण गर्मी (IMD Weather) का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। 

उत्तर भारत में गर्मी दिखा रही कहर
 

वर्तमान में मौसम की बात करें तो दिल्ली व एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपना कहर दिखा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के अपडेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में तो आगामी कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को पार कर सकता है।

ऐसे में दिल्ली के लोगों को जहां मई महीने में बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली रही वहीं, उन्हें जून के महीने में लू और गर्मी के चलते काफी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। 

पहाड़ी क्षेत्रों में अनुकूल बना मौसम
 

वहीं, अगर बात पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की बात करें तो वहां मौसम काफी अनुकूल बना हुआ है। वहां दिन के समय बारिश (IMD Weather) दर्ज की जा रही है। वहीं, इस दौरान यूपी के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है।

उत्तर प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। हालांकि राजस्थान के लिए एक बार फिर से लू चलने का अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है।  

दिल्लीवासियों पर गर्मी का प्रहार
 

मई महीने में जहां दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी, जिसके चलते दिल्ली के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली रही थी। वहीं, जून महीने के पहले सप्ताह के अंत में ही दिल्ली वासियों का गर्मी ने बुरा हाल कर दिया है। यहां के लोगों को भीषण (IMD Weather) गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी 12 जून तक दिल्ली में तापमान इसी तरीके से बढ़ता रहेगा और लू की स्थिति बनी रहेगी।  

वहीं, आज  यानी मंगलवार के दिन राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका विभाग की ओर से जताई गई है। 

राजस्थान में हीटवेव की स्थिति
 

पिछले कई दिनों से दिल्ली के अलावा राजस्थान में भी भीषण गर्मी (IMD Weather) का सिलसिला जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, इस दौराल हीटवेव चलने की भी पूरी संभावना बनी हुई है।

राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में आने वाले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका विभाग की ओर से जताई गई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में भी कई जगहों पर आगामी 3-4 दिनों तक लू चलती रह सकती हैं। इस दौरान मौसम के पूर्णतया शुष्क रहने का अंदेशा विभाग ने लगाया है।  

जानें उत्तर प्रदेश व बिहार के मौसम का हाल
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार बिहार व उत्तर प्रदेश में जून महीने के दूसरे सप्ताह में मौसम (IMD Weather) करवट ले सकता है। इससे लोगों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से नमी युक्त हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बनने की संभावना है। 

इसी का नतीजा रहेगा की आगामी 24 घंटों में राज्य के कई भागों में बारिश होने व हवा चलने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इसी के साथ 18 जून को मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होगा। इसके बाद मानसून के आगमन हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी।