home page

IMD Weather Alert : दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा भविष्य में मौसम, जानें वेदर को लेकर पूर्वानुमान

IMD Weather : मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इस बीच दिल्ली व एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों के लिए भी वेदर का अपडेट जारी किया गया है। 

 | 
IMD Weather Alert : दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा भविष्य में मौसम, जानें वेदर को लेकर पूर्वानुमान 

HR Breaking News (weather Alert Today) दिल्ली व एनसीआर में अभी से ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल लोगों को बहुत ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस साल सारे पुराने रिकॉर्ड टूटने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

 

 

लगातार बढ़ रहा तापमान 
 

बीते काफी समय से दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में गर्मी व तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। फिलहाल दिल्ली में तामपान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार अभी दिल्ली में मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। इस साल दिल्ली वासियों को समय से पहले ही भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।  

भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक दिल्ली के अधिकतम तापमान में आगामी समय में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, इस बीच यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।


दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) के वर्तमान मौसम की बात करें तो यहां पर अब रात वाली हल्की ठंड भी लगभग खत्म हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में यह साफ है कि इस दौरान आगामी दिनों में क्षेत्र में और ज्यादा गर्मी देखने को मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार दिल्ली में इस सीजन में सर्दी भी इतनी ज्यादा नहीं हुई है। इस सीजन में न्यूनतम तापमान में सितंबर महीने से गिरावट शुरू हुई थी। हालांकि इस दौरान दिन के समय सर्दी का प्रभाव इतना ज्यादा नहीं था। 


वहीं, इस साल सर्दी काफी कम समय तक रही है। यहां केवल 20 दिसंबर और 31 दिसंबर को शीतलहर दर्ज की गई हैं। इसी के साथ फरवरी महीने की शुरुआत से ही दिल्ली व एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल अभी से ही लोगों को हीटवेव जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है।  

इस मौसम वैज्ञानिकों का कहना पूर्वानुमान है कि साल 2026 में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस साल गर्मी सामान्य से काफी ज्यादा पड़ने वाली है।  
 

इस बार मार्च महीना औसत से बेहद गर्म रहा सकता है। हालांक आगामी दो महीने अप्रैल व मई में एक बार फिर मौसम में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस बार अप्रैल व मई महीने में ही धूल भरी आंधी देखेन को मिल सकती है और इस दौरान कुछ क्षेत्रपों में बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।