IMD Weather Alert : कल से प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट
IMD Weather Alert : इन दिनों लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी समय में बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है। चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार मौसम बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (IMD Weather Alert) आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल 9 मार्च से बिहार में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। वर्तमान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान आंधी चलने के भी आसार विभाग ने जताए हैं।
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 9 मार्च से 11 मार्च के बीच मौसम में बदलाव के चलते बिहार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान (temperature) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पछवा हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Weather Alert) पटना की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी समय में बिहार के कुछ क्षेत्रों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 9 मार्च से 11 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग (weather department) के वेदर अपडेट के अनुसार 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिसके प्रभाव के चलते 9 मार्च से 11 मार्च के बीच प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार 9 मार्च से 11 मार्च के बीच उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र के कुछ शहरों में आंधी आने व बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, शिवहर, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुरी, सहरसा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर गरज हुए चमन के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार व्यक्त किए हैं। वही मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में बारिश के चलते गिरावट देखने को मिल सकती है।
