home page

IMD Weather Alert : दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत इन राज्यों के लिए वेदर अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert : देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में एक ओर जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी दर्ज की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में भी शीतलहर (cold wave) के चलते ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडू में भी तेज बारिश की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। 

 | 
IMD Weather Alert : दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत इन राज्यों के लिए वेदर अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Winter Weather Alert) भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है। आईएमडी (IMD Alert) के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में बिहार में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में जानते हैं कि आज 11 जनवरी को आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है।

 

 

जानें दिल्ली व एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (Weather Update) के वेदर अपडेट के अनुसार आज 11 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसम बदल सकता है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अभी लोगों को सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विभाग की ओर से इस दौरान कोहरे की आशंका के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Weather) में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

जानें आज उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश (UP Weather Alert) वासियों को भयंकर ठंड, शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है हालांकि मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार अब प्रदेशवासियों को ठंड व कोहरे से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 10 जनवरी को प्रदेश में कोहरा कम छाया रहेगा। 


वहीं, इस दौरान धूप निकलने के भी आसार हैं। आगामी कुछ दिनों में प्रदेश में ठंड कम हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ (WD Update) के चलते आगामी दो दिनों तक प्रदेशवासियों को भयंकर ठंड से कुछ राहत जरूर मिल सकती हैं। वहीं, लखनऊ व उसके आसपास के क्षेत्र में आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इस दौरान दिन में धूप निकलने के भी आसार हैं।


जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम 


उत्तर प्रदेश के जैसे ही बिहार वासियों को भी कड़ाके की ठंड (Cold Weather) का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में कोहरे और शीत दिवस की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हो सकता है। वहीं, पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से आज बिहार के 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया गया है। हालांकि मकर संक्रांति तक मौसम कुछ ठीक बने रहने की भी संभावना विभाग ने जताई है।

जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज 11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश (Himachal Alert) के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सूखा व ठंडा रह सकता है। वहीं, सुबह व रात के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। ऐसे में ठंड बढ़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से तापमान कुछ राहत भरा रह सकता है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिसके चलते दृश्यता काफी कम रहेगी।

जानें आपके शहर में कितना रहेगा तापमान 


मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में शीतलहर (Delhi Coldwave) चलने के आसार हैं, लेकिन मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज धूप निकलने के आसार रहेंगे। ऐसे में आज 11 जनवरी को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की आशंका है। कोलकाता में तापमान की बात करें तो आज 10 जनवरी को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। 


गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur Weather Alert) में आज मौसम साफ व ठंडा बना रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की आशंका है। वहीं, श्रीनगर में आज अत्यधिक ठंड देखने को मिल सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

वहीं, शिमला में आज न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब देखने को मिल सकता है।