IMD Weather : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने बढ़ाया पारा, तीन दिन होगी झमाझम बारिश, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Rain in delhi-NCR)। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Heavy wind alert) में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (western Disturbance in delhi) के चलते पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। दिन के समय लोगों को तेज धूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया है। बारिश होने से लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली में तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली में लोगों को मार्च के महीने (weather in delhi) में जून जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। दिन के समय तापमान 35 डिग्री (High Temperature) के पार हो जाता है। मार्च महीने में इतना जून के महीने की याद दिला रहा है। बीते कल मंगलवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड (Hottest Day) किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रहा है। हालांकि रात को अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। माना जा रहा है कि होली तक ठंड का असर खत्म हो जाएगा और गर्मी की दस्तक होगी।
आज तेज हवाओं के साथ छाएंगे बादल
मौसम विभाग (Meterological department) ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। दिन के समय बादल छाए रहने के कारण लोगों को आज गर्मी से छूटकारा मिल सकता है। आज दोपहर तेज हवाएं चलने (Heavy Wind in Delhi-NCR) के कारण भी मौसम सुहावना रह सकता है। दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है।
तीन दिन होगी झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दिन तीन दिन होली त्योहार पर बारिश का अलर्ट (Rain on Holi) जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western Disturbance Active) होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश (Heavy Rain in Delhi) हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो सकती है।
बारिश के दौरान गिरेगा दिल्ली का पारा
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के अलर्ट (Rain Alert in Delhi-NCR) के बाद आज तापमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के चलने के कारण आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उसके बाद गुरुवार से शनिवार तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश (Slow Rain) का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।