home page

IMD Weather : 25 से 27 मार्च के बीच इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

Weather update : देश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। 25 से 27 मार्च के बीच कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं  -

 | 
IMD Weather : 25 से 27 मार्च के बीच इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

HR Breaking News - (Mausam update)। भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो कहीं भीषण गर्मी ने अभी से ही लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग मुताबिक  24 और 25 मार्च को प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली में भी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं  IMD के अनुसार  आने वाले दिल्ली में तेजी से तापमान बढ़ सकता है। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - 

मौसम विभाग (weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 24 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक में भी 24 और 25 मार्च को बारिश हो सकती है, जबकि केरल और माहे में 24 से 27 मार्च तक बारिश की आशंका है। तेलंगाना, ओडिशा (Odisha Weather) और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। वहीं, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में तेज आंधी चलने का अनुमान है। 

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव - 

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ  (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च तक बारिश देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 24 से 27 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 मार्च और उत्तराखंड  (Uttarakhand Weather) में 26 से 27 मार्च के दौरान बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 26 मार्च को  तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। 

तापमान में होगा बड़ा बदलाव - 

IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। उत्तर प्रदेश में तापमान (Uttar Pradesh Temperature) में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना है, 


जबकि मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में 2 से 4 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है। गुजरात (Gujarat Weather) में अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेग। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

 

दिल्ली में गर्मी ढहाएगी कहर - 

पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर (Delhi Ka Mausam) में लगातार तापमान में बढ़ौतरी हो रही है अभी मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में जल्द ही तापमान में 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Temperature) में 24 से 27 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान वृद्धि होगी। 24 मार्च को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि 27 मार्च को यह 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 मार्च को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू -

मौसम विभाग (weather update) ने कुछ क्षेत्रों में गर्मी और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी है। 24 और 25 मार्च को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में, जबकि 27 और 28 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Weather) और रायलसीमा में गर्मी और उमस भरा मौसम रहने की आशंका है।