IMD Weather : अगले 4 दिन इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी

HR Breaking News - (weather Update)। देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है, जिससे भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन अब पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ौतरी का अनुमान है। 22 मार्च को देश में रायलसीमा के अनंतपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है।
27 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट (IMD Latest Mausam Update) के मुताबिक आज यानी 24 मार्च की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसका असर 24 से 28 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) और लद्दाख में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने 26 मार्च को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की भी भविष्यवाणी की है। 24-27 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है।
इन क्षेत्रों में चलेगी लू -
मौसम विभाग (weather Update) के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अलग अलग जगहों पर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है और उसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, अगले तीन दिन के दौरान गुजरात (Gujarat Weather) में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है और इसके बाद तीन डिग्री तक घट भी सकता है। 24 और 25 मार्च को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में हीटवेव भी चल सकती है।
आंधी तूफान के साथ इन राज्यों में बारिश का कहर -
IMD के मुताबिक 23 मार्च की सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृ़ष्टि हुई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा (Odisha Weather), असम और मेघालय में तेज तूफानी हवाएं चली। केरल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हुई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज -
दिल्ली में आज मौसम (Delhi ka Mausam) साफ रहेगा। लेकिन तापमान में बढ़ौतरी होगी। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 मार्च से अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी होगी। ऐसे में भयंकर गर्मी का एहसास होगा।
साथ ही, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (Delhi Temperature) के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में बना हुआ है, इसकी धुरी औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है।
यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान -
रिज में सबसे ज्यादा तापमान (Temperature Update) रिकॉर्ड किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आया नगर में 34.0, लोधी रोड में 33.6 व पालम में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 15.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। आया नगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पालम में 17.1, रिज व लोधी रोड में 14.8 डिग्री रहा है।