IMD Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, IMD ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

HR breaking News (Today weather)। बीते दो दिन से हो बारिश ने दिल्ली-एनसीआर (Rain in Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो गया है। बारिश होने से दिल्ली (Delhi weather) में मौसम ने दोबारा से ठंड का दौर आ गया है। कल शाम और आज सुबह पूरी दिल्ली कोहरे में लिपटी हुई थी। ठंड बढ़ने से लोगों को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने नई दिल्ली और उसके साथ लगते ईलाकों में अगले दो दिन के लिए (Rain alert) अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कई दिन तक तापमान में गिरावट होने के कारण तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली के मौसम का हाल
उत्तर भारत में लगातार दो दिन बारिश (Heavy Rain) होने के बाद मौसम में ठंड लौट आई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली में पूरा दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बंदूाबांदी हो सकती है। दिल्ली (weather Alert) में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री तक रह सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग (Delhi-NCR weather) ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों तक बारिश का अलर्ट (Rain In Haryana) जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक हुई बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में बारिश के साथ -साथ ओलावृष्टि देखने को मिली है। ओलावृष्टि (hailstrome Alert) होने के कारण ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नई दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अगले 48 घंटे तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।
10 दिन बाद फिर लौटेंगा बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नई दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बारिश का दौर 10 से 15 दिन बाद फिर से आएगा। उत्तर भारत में आने वाले दिनों में दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western Disturbance Alert) हो सकता है। महीने के आखिर में जरूर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके बाद फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 24 या 25 फरवरी के आसपास उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। फरवरी (Rain in February) महीने के अंत में दिल्ली में दो दिन बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है।
दो दिन बाद बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में बारिश होने के कारण ठंड में ईजाफा हुआ है। ओलावृष्टि और बारिश होने के कारण तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अब शुक्रवार के दिन से मौसम (weather) में फिर से बदलाव आने की पूरी गुंजाइश है। दिल्ली के कई हिस्सों में बीते दिन की सुबह हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है।