home page

IMD Weather Update : दिल्ली, यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

aaj ka mausam : होली पर भारत रंगों के साथ-साथ बारिश से भी भीगेगा। इसके लिए IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यूपी, हरियाणा (UP weather news) सहित हिमाचल और कश्मीर तब बादल छाए हुए हैं, जो भारी बारिश के संकेत दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत में ही बारिश (rain alert today) होने के ही आसार हैं। इससे कई राज्यों में तापमान गिरने से ठंड फिर से लौट सकती है। मार्च महीने में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आइये जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 | 
IMD Weather Update : दिल्ली, यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

HR Breaking News - (weather news)। मौसम में अब हर दिन बदलाव हो रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से कई राज्यों में बादलों की आवाजाही से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। इससे पूरे भारत में बारिश के आसार बन हुए हैं। आज 14 मार्च (14 march ka mausam) को मौसम विभाग की ओर से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। 

IMD के अनुसार दिल्ली, यूपी, पंजाब-हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश (himachal ka mausam) व दक्षिणी राज्यों में बारिश से मौसम में ठंडक घुलेगी। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में पारा गिरने से ठंड फिर से अपना असर दिखाएगी। करीब 1 सप्ताह तक यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद मौसम (mausam ki khabar) सामान्य होगा और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ौतरी होनी शुरू होगी। 


तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम-

दुल्हंडी से एक दिन पहले होली (holi 2025) पर दिल्ली, हरियाणा व पड़ोसी राज्यों के कई इलाकों में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान काफी गिर गया है। अब आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन के वक्त गर्मी से राहत मिलने लगी है। अभी मौसम (weather news today) में और बदलाव आने की संभावनाएं हैं। 


मौसम विभाग (IMD)ने अभी तीन दिन तक उत्तर भारत के कई राज्यों समेत देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दक्षिणी राज्यों में भी 14 मार्च शाम तक बारिश (rain alert in delhi) होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में  बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हुआ है।

इन राज्यों में गर्मी से राहत-

हिमाचल प्रदेश से ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance)  सक्रिय है। इससे मौसम में आद्रर्ता बनी हुई है और कई इलाकों में बारिश भी जारी है। हालांकि मार्च की शुरुआत में दिल्ली सहित कई राज्यों में दिन के समय तापमान (Delhi UP ka mausam) अधिक बढ़ने लगा था, इसके कारण हवा का दबाव बनने से मौसम में परिवर्तन आया है। अब राजस्थान, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों के गर्मी से कुछ राहत है।

17 के बाद सामान्य होगा मौसम-

मौसम विभाग (weather department) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे पारा और गिरेगा। 14 मार्च शाम तक जम्मू-कश्मीर(J&K ka mausam), लद्दाख,  मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। 


इसके साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है और तापमान फिर से लुढ़क सकता है। 15 और 16 मार्च को पंजाब, हरियाणा (haryana weather news), पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, इसके बाद 17 मार्च के बाद मौसम सामान्य हो सकेगा। इसके बाद 31 मार्च तक धीरे-धीरे पारा बढ़ना शुरू होगा।


दक्षिणी राज्यों में भी मौसम खुशगवार-

दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम खुशगवार बना हुआ है। पंजाब (punjab ka mausam), हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में 14 व 15 मार्च को हल्की बारिश (rain alert 14 march) हो सकती है। पूर्वी राज्यों में भी मौसम करवट बदल रहा है।


 इस समय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बादल छाए हैं, जिससे हल्की बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 16 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर (manipur ka mausam) , मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है।

दिल्ली-यूपी में ऐसा है मौसम- 


दिल्ली और यूपी (rain alert in delhi UP) में इस समय बारिश के आसार बने हुए हैं। सूर्य के तेवर कम हुए हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस समय स्थिति यह है कि किसी भी समय बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली, हरियाणा व यूपी (UP weather news) में बारिश होने की संभावना जताई है। अगले एक सप्ताह तक यहां मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 


दिल्ली में 14 मार्च (weather upate 14 march) को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जल्द ही इन इलाकों में बारिश होगी और तापमान गिरेगा।