IMD Weather Update : अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिये बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

HR Breaking News - (IMD Weather Update)। देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले काफी दिनों प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लेकिन शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (mausam update) के ताजा अपडेट के अनुसार अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बीते 2 दिनों से बरसात हो रही है।
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir weather) के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। रामबन में भारी बरसात से आई बाढ़ के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। पूर्वी और उत्तरी पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी बारिश और तेज हवा का दौर जारी है।
वहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान (temperature update) में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और कई जगहों पर लू की भी स्थिति बनी हुई है। बिहार, यूपी, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा (haryana mausam update) समेत अन्य राज्यों में तापमान 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। IMD के मुताबिक इस हफ्ते तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
तापमान में होगी बढ़ौतरी -
मौसम विभाग (Mausam update) के ताजा अपडेट के अनुसार इस हफ्ते उत्तर भारत में गर्मी का पारा 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। मध्य भारत और पूर्वी भारत में भी तापमान में वृद्धि होगी। पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू चलने की भी आशंका जताई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली एनसीआर (delhi NCR weather) में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन अब एक बार फिर से दिल्ली में तेजी से तापमान में वृद्धि हो रही है। 20 अप्रैल को दिल्ली में भयंकर गर्मी का कहर देखने को मिला। 20 अप्रैल को बीते 3 सालों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पारा सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा है।
इससे पहले शहर में इतना ज्यादा न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 2022 में दर्ज किया गया था। IMD के अनुसार 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। सोमवार को भी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है।
अगले 7 दिन कैसा रहेगा तापमान -
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
मध्य भारत और गुजरात (Gujarat Mausam) में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की उम्मीद है।
पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
इन राज्यों में लू का अलर्ट -
21 से 26 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) के अलग-अलग हिस्सों में IMD ने लू अलर्ट जारी किया है।
21 से 25 अप्रैल मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हीट वेव अलर्ट
22 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा (haryana mausam), ओडिशा में लू चलने की संभावना है।
22 से 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति रह सकती है।
23 से 25 अप्रैल को पंजाब (punjab mausam) के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के साथ लू की संभावना
25 से 26 अप्रैल को बिहार और झारखंड में हीट वेव की स्थिति रहेगी।
इन इलाकों में आंधी बारिश का दौर जारी -
भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। वहीं कई इलाकों में तेह हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों. पूर्वोत्तर राज्य, और दक्षिण भारत के कई इलाकों में आंधी बारिश का दौर जारी है।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय में बरसात हो रही है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं, आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है।