IMD Weather updates : दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में चलेगी लू, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

HR Breaking News (IMD Weather)। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एकदम गर्म हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि देश की कई राज्यों इन दिनो भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अलग-अलग राज्यों में मौसम (mausam ki khabar, 22 april) का मिजाज अलग-अलग रहने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बढ़ेगा पारा-
आईएमडी (IMD Weather forecast) की ओर देश के राज्यों के लिए मौसम का अपडेट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग कहना है कि पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रह सकता है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश के राहत देने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात (gujarat ka mausam) के कई इलाकों में भी गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली NCR में मौसम का हाल-
राजधानी दिल्ली (delhi weather updates) की बात करें तो दिल्ली NCR में आज 22 अप्रैल को मौसम बेहद गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पर अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Delhi ka temprature) 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम-
दिल्ली के अलावा बात करें राजस्थान के मौसम (rajasthan ka mausam) की तो यहां पर भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पर अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान को लेकर लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
यूपी में हीटवेव का अलर्ट-
यूपी (UP Weather forecast) के मौसम की बात करें तो यहां पर मौसम का मिजाज अलग ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यहां के लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहने के आसार है।
पंजाब और हरियाणा का मौसम का हाल-
पंजाब और हरियाणा (punjab ka mausam) में आईएमडी (IMD Weather updates on hahryanv) की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पर लू की स्थिति बनी रहेगी। देश के इन राज्यों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
गुजरात में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट-
गुजरात (Gujrat weather today) में भी मौसम बेहद गर्म हुआ पड़ा है। यहां के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद और अन्य शहरी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं।
कैसा रहेगा महाराष्ट्र में मौसम-
मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र में मौसम (maharashtra ka mausam) का मिजाज हर क्षेत्र में अलग-अलग रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की बारिश के आसार है, जिसके लिए येलो अलर्ट (maharashtra yellow alert) जारी किया गया है। यहां पर अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।