IMD Weather : आंधी, तूफान और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Update :भारत के अधिकतर राज्य ठंड की चपेट में हैं। कई राज्यों में तो भीषण कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी और हल्की बारिश के चलते उत्तर भारत में पारा लगातार गिर रहा है, लेकिन अब पुरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। मौसम विभाग के अनुसार (Today weather update) आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने वाला है जिसके चलते कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
HR Breaking News - (ब्यूरो)। नए साल की शुरूआत के साथ ही पुरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की एंट्री हो गई है। इस कोहरे और ठंड का असर देश के बाकी हिस्सों पर भी दिखाई दे रहा है।इस बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम धुंध छाई रहेगी और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना हैं। कई इलाकों में ठंड तथा भारी बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिससे देशभर में ठंड और बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं खबर के माध्यम से आपके राज्य का मौसम (Weather Update) का हाल।
हिमालयी क्षेत्र में ठंड का प्रकोप रहेगा जारी -
ये भी पढ़ें - cheque bounce case : चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, चेक से लेनदेन करने वाले जरूर जान लें
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी (mausam Ki khabar) क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। यहां पर अभी सात जनवरी तक बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि वहीं उत्तर पश्चिम भारत में पांच और छह जनवरी को बारिश होगी। अन्य राज्यों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में तो कल चार जनवरी और पांच जनवरी दो दिन को लेकर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
आने वाले दो दिनों में इन राज्यों में छाएगा कोहरा-
इसके अलावा उत्तर पश्चिम (UP ka Mausam) भारत और मध्य भारत के राज्यों में आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर लगातार जारी है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD Weather Update) अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पांच और छह जनवरी को बारिश होगी। अभी दो दिन इन जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
माइनेस में चल रहा इस जगह का टेम्प्रचर-
यूपी, दिल्ली (Delhi Mausam Update) भी इस कड़ाके की ठंड से बचे नहीं हैं। इन राज्यों समेत पूरे उत्तर भारत में काफी ठंड पड़ रही है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में मिनिमम टेम्प्रेचर माइनेस में चल रहा है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में यह 6-11 डिग्री के बीच बना हुआ है। देश भर में लगातार (Uttar Bharat weather) तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य और पूर्वी भारत में यह 9-14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा। मैदानी इलाकों पर भी इस ठंड का असर दिखाई दे रहा है। आज सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगोंग में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इन राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट -
मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां पर दो ही दिन में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश (Uttar Bharat weather forecast)और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। हालांकि, उसके बाद फिर से दो से चार डिग्री तापमान गिर जाएगा। वहीं, दूसरी और मध्य भारत में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही पूर्वी भारत में भी तापमान नहीं बदलेगा।
सुबह-शाम छाया रहेगा घना कोहरा-
ये भी पढ़ें - wheat rate today : रूकने का नाम नहीं ले रहे गेहूं के भाव, डबल हो गए रेट
मौसम विभाग के अनसुार आज और कल तेलंगाना, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज और कल तीन और चार जनवरी (weather forecast) को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार में तीन जनवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे के हालात रहेंगे। यहां पर बढ़ते कोहरे से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में में तीन और चार जनवरी को बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अन्य राज्यों में जैसे-असम, मेघालय में तीन और पांच जनवरी और फिर उत्तर प्रदेश (mausam ke taja update) में सात से नौ जनवरी के बीच सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।