home page

IMD Weather : दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश, आने वाले दिनों ये रहेंगे मौसम के हालात

IMD Weather : काफी दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न मिजाज देखने को मिल रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान ने जोर पकड़ लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। ऐसे में मौसम में आया यह परिवर्तन दिल्लीवासियों के लिए कैसा रहता है यह जानने के लिए पढ़े हमारी पूरी खबर। 

 | 
IMD Weather : दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश, आने वाले दिनों ये रहेंगे मौसम के हालात

HR Breaking News (IMD Weather) देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसम के मिजाज एक बार फिर से बदलने लगे हैं। पिछले काफी दिनों से दिल्ली वालों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

ऐसे में आज तेज धूप के बाद आसमान में जैसे की काले बादल छाए इससे राजधानी के लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, इस  दौरान दिल्ली के कई क्षेत्रों में बारिश भी आरंभ हो गई है। 

 

लोगों को मिली गर्मी से राहत
 

मौसम के इस बदलते मिजाज से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।  

 

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान यहां बारिश के साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की भी सूचना दी गई है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा व उसके आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त आंधी भी चल रही है।  

दिल्ली में अचानक बदला मौसम
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर रिर्पोट के अनुसार राजधानी दिल्ली व उसके साथ लगते क्षेत्रों में मौसम के हालात अचानक से बदल गए हैं। दिल्ली क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी।

वहीं दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद से कई क्षेत्रों में काफी तेज बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 

नोएडा में तेज आंधी व बारिश 
 

ताजा वेदर रिर्पोट के अनुसार दिल्ली से सटे नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी आई और उसके बाद से ही इलाकों में तेज आंधी चल रही है और जमकर बारिश भी हो रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। इससे पहले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।  


 

आंधी के चलते दृश्यता हुई कम
 

दिल्ली व एनसीआर में तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में जाम की स्थिति भी इस दौरान देखने को मिल रही है।

वहीं, इस दौरान तेज आंधी की वजह से दृश्यता में भी कमी आ रही है। मौसम विभाग की ओर से इस पूरे सप्ताह में तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। 

जानें दिल्ली का मौसम
 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके बाद 18 व 19 मई को तेज हवा चल सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके बाद 22 मई को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है।

News Hub