IMD Weather : फिर करवट बदलेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम, तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी
IMD Weather : पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लोगों को कभी तेज बारिश का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी कड़ाके की धूप और गर्मी का। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर अपडेट (IMD Weather) जारी किया गया है। मौसम विभाग में बताया है कि आने वाले समय में दिल्ली, एनसीआर और पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है। मई महीने की शुरुआत देश में बारिश के साथ हुई थी। 1 मई को ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को तेज बारिश देखने को मिली थी। इससे लोगों को भयंकर गर्मी से कुछ राहत मिल गई थी। वहीं, 15 मई के बाद लोगों को गर्मी का सामना फिर से करना पड़ा था।

HR Breaking News (IMD Weather) पिछले कुछ दिनों से देश के काफी शहरों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया था। देश में कुछ क्षेत्र तो ऐसे थे जहां का तापमान 45 डिग्री के करीब था। ऐसे में पिछले दो-तीन दिन से मौसम में जो परिवर्तन हुआ है उसे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी।
2 दिन पहले राजधानी दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अब लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है की राजधानी दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में तेज आंधी आने की बात कही है। विभाग की ओर से आज यहां के लिए येलो अलर्ट (IMD Weather) भी जारी कर दिया गया है।
वहीं, आगामी दिनों के मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसम पूर्णतया साफ रहेगा। इसके बाद 27 मई को विभाग की ओर से फिर से आंधी और बारिश आने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
तेज बारिश और तूफान का करना पड़ा सामना
2 दिन पहले राजधानी दिल्ली में लोगों को तेज बारिश और भयंकर तूफान का सामना करना पड़ा था। बारिश की वजह से 2 दिन तक लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली रही। वहीं, अब बारिश (IMD Weather) रुकने के बाद से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, आज यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली में तेज आंधी के पूर्वानुमान के चलते मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का मानना है कि इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
कितना रहा कल का तापमान
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते कल यानी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। इसके अलावा राजधानी दिल्ली (IMD Weather) का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। इसी के साथ इस दौरान हवा में नमी का स्तर 49 से 78% तक दर्ज किया गया है।
विभाग का मानना है कि शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश और तेज आंधी आने के भी आसार हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें कल और परसों कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में कल और परसों यानि 25 और 26 मई को मौसम पूर्णतया साफ रहने वाला है। इस दौरान लोगों को एक बार फिर भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
अधिकतम तापमान (IMD Weather) की बात करें तो यह 37 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अंदेशा है।
एक बार फिर होगी बारिश
27 मई को एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का मानना है 27 मई और 28 मई को दिल्ली में आंधी आ सकती है और इसी के साथ हल्की बारिश (IMD Weather) भी होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
वहीं, अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अंदेशा है। इसके अलावा 29 मई को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 29 मई को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अंदेशा जताया गया है।
कल तेज आंधी के आसार
एक वेदर रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में रविवार को शाम के समय तेज धूल भरी आंधी आने के आसार बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम को गरज व चमक के साथ राजधानी (IMD Weather) में आंधी आएगी।
इसके अलावा दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्र में पूर्वी हवा चलने के कारण उमस भी बढ़ सकती है। वहीं, सप्ताह अंत पर अधिकतम तापमान के सामान्य से काम बने रहने की ही संभावना जताई गई है।
अगले हफ्ते बढ़ेंगी प्री मानसून गतिविधियां
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में अगले हफ्ते से प्री मानसून की गतिविधियां ज्यादा (IMD Weather) तेजी से बढ़ सकती हैं। विभाग का मानना है कि अगले हफ्ते में बारिश, तेज हवाएं, आंधी गरज और चमक होने की संभावना ज्यादा है।
इसी के साथ अगले सप्ताह में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। अगले सप्ताह में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में लू चलने की संभावना है बहुत ही कम है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मई 2025 का महीना बिना लू ही गुजर सकता है।