IMD Weather : हरियाणा-दिल्ली समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, 10 नवंबर से होगी झमाझम बारिश
HR Breaking News (IMD Weather) उत्तर भारत में सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में मौसम एक्टिव रह सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने हरियाणा-दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बदलने को लेकर चेतावनी जारी की है।
इन 4 राज्यों में बदलेगा मौसम
IMD के मुताबिक 11 से 13 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इन इलाकों में मौसम (Mausam ka Update) बदलने के आसार है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
किन इलाकों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का सबसे ज्यादा प्रभाव पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 नवंबर से मौसम प्रभावित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 8 से 11 नवंबर और 13 नवंबर को बारिश के आसार है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 से 13 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है।
अगले सप्ताह मौसम में आएगा बड़ा बदलाव
12 नवंबर को कश्मीर घाटी में बर्फबारी के आसार है। हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 नवंबर को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong winds in Himachal Pradesh) चल सकती हैं। पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 12 नवंबर के दौरान बारिश के आसार है और झारखंड में 10 और 11 नवंबर को बारिश के आसार है।
बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश
बिहार (Bihar Weather) में 11 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है और ओडिशा में 10 से 12 नवंबर के दौरान बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 नवंबर को आंधी तुफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
13 नवंबर तक किन राज्यों में होगी बारिश
तमिलनाडु, पुडुचेरी में 13 नवंबर तक बारिश (Rain November 13) की संभावना है। कर्नाटक में 9 नवंबर और 13 नवंबर को बारिश के आसार है। तेलंगाना में बीते दिनों कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में 9 नवंबर को बारिश के आसार है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।
