Mandi Update : गेहूं में गिरावट, चावल हुआ महंगा, जानें दाल और तेल के लेटेस्ट रेट
Mandi Update :देश की प्रमुख मंडियों में फसलों के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गेहूं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ चावल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है। दाल और तेल के रेट में भी उतार चढ़ाव जारी है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - आज 29 नवंबर 2026 को अनाज बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सहरसा मंडी में मक्के और गेहूं के भाव में गिरावट आई है। दरअसल दोनों ही फसलों की आवक बढ़ने और बड़े खरीदारों की सीमित खरीदारी के कारण रेट डाउन आए हैं। दूसरी ओर चावल की मांग बनी हुई है जिसकी वजह से रेट को सपोर्ट मिल रहा है। इससे चावल कारोबारियों और उत्पादकों को राहत मिली है। मंडी में अनाज के साथ दाल, सरसों तेल और सब्जियों के कारोबार पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
चावल के भाव में तेजी -
पिछले कुछ दिनों से बाजार में चावल का रेट (dhan ka bhav) हाईलेवल पर चल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से चावल की मांग बढ़ी है जिसकी वजह से धान के कुछ प्रमुख किस्मों के रेट मजबूत बने हुए हैं। 28 नवंबर को खिलाखिला चावल का रेट 5300 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। वहीं 24 कैरेट बासमती और 24 कैरेट जी हां चावल का भाव 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा। व्यापारियों का मानना है कि यदि बाहरी बाजारों से मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में चावल की कीमतों में और मजबूती आ सकती है।
मक्के की कीमतों में आई गिरावट - (mandi bhav update)
कारोबारियों का कहना है कि मंडियों में मक्के (corn rate) की आवक लगातार हो रही है। इससे बाजार में मक्का की उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है। हालांकि, बड़े खरीदार फिलहाल सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन नहीं बनने से कीमतों में गिरावट आई है। 28 नवंबर को मक्का 1900 से 2000 रुपये क्विंटल बिका था। वहीं गेहूं के भाव में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। आज मंडी में गेहूं की कीमत (Wheat rate) 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।
आलू-प्याज का ताजा भाव -
सर्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सब्जियों के दाम भी चर्चा की विषय बने हुए हैं। आज आलू का रेट 1000 से 1200 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है प्याज का रेट 4000 से 4300 प्रति क्विंटल रहा है।
सरसों तेल और दाल का लेटेस्ट रेट -
बाजार में दाल के रेट (daal ke rate) अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। मसूर दाल की कीमत 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल है। अरहर दाल का भाव 12500 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल और चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है। वही कोटा गोटा चना की कीमत 6500 से 6700 रुपये क्विंटल रही है। गोटा मूंग की कीमत 10,000 से 10500 प्रति क्विंटल और पीली सरसों 11000 से 12000 रुपये क्विंटल रही है। सरसों तेल की कीमत (sarson tel rate) 2550 से 2600 रुपये प्रति 15 लीटर कैन रही है।
