home page

Mausam Update : उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटे में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश और शीतलहर का अलर्ट

IMD Weather : उत्तर भारत के राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। लगातार तापमान में हो रही गिरावट की वजह से अब ठंड आए दिन बढ़ रही है। सुबह और शाम घना कोहरा नजर आने लगा है। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो जाती है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में अगले 36 घंटे भारी रहने वाले हैं। इस दौरान बारश और सर्द हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - 

 | 
Mausam Update : उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटे में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश और शीतलहर का अलर्ट

HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर प्रदेश में ठंड कहर ढा रही है। इसके साथ साथ घना कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम गलन भरी ठंड जारी है। इस बीच बारिश भी लोगों की परेशानी बढ़ाने को तैयार है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD Weather) ने पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बादल छानें और हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?


बारिश के साथ गिरे ओले - 

उत्तर प्रदेश में कोहरा, ठंड और सर्द हवाओं का कहर अभी जारी है। इस बीच मथुरा, आगरा समेत पश्चिमी यूपी (UP Mausam Update) के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। वही कई जगहों पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। 

13 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम - 

IMD का कहना है कि रविवार और सोमवार को उत्तर प्रदेश (UP Mausam) के दोनों हिस्से भीषण सर्द हवाएं चलने और घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से सिहरन महसूस होगी। आज 11 जनवरी से 12, 13 जनवरी को लगभग 30 जिलों में घने से अति घना कोहरा छाएगा। 


अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, आज 11 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह सवेरे घना कोहरा नजर आया है। इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी था अगले 5 दिनों तक ऐसी स्थिति प्रदेश के अलग-अलग जिलों में देखने को मिलेगी। उस दौरान 300 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छा सकता है। 

यूपी में होगी बारिश - 

11 और 12 को पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. जिसकी वजह से ठंड और बढ़ जाएगी. अब अगर तापमान की बात करें तो कई जिलों में न्यूनतम तापमान (UP temperature) करीब 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।


जिन जिलों में न्यूनतम तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, उनमें नोएडा (Noida Mausam), गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, टूंडला, झांसी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया और वाराणसी समेत कई जिले हैं।


IMD का कहना है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता  है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान आजमगढ़ में दर्ज किया गया है। 


सर्द हवाएं चलने का अलर्ट - 


मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) का कहना है कि यूपी में न सिर्फ न्यूनतम तापमान गिरेगा, बल्कि बहुत घना कोहरा भी छाएगा। वहीं मौसम विभाग ने दिन भर सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। भीषण कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी बेहद कम हो जाएगी। जिसकी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चलेंगी।