home page

Monsoon 2024 in UP : यूपी में कब होगी मॉनसून की एंट्री, यूपी वाले जान लें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Monsoon And Weather in UP : उत्तर प्रदेश में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन और रात में उमस भी बढ़ गई है. हवा बिल्कुल भी नहीं चल रही है. न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में यूपी के मौसम को लेकर विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते है की उत्तर प्रदेश में कब होगी मॉनसून की एंट्री...
 | 
Monsoon 2024 in UP : यूपी में कब होगी मॉनसून की एंट्री, यूपी वाले जान लें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

HR Breaking News (ब्यूरो)। भारतीय समुद्र में मई और अप्रैल महीनों में सबसे ज्यादा चक्रवात बनते हैं। अप्रैल की तुलना में मई के महीने में चक्रवात बनने की संभावना (possibility of cyclone) ज्यादा होती है। लेकिन इस साल भारतीय सागर अब तक किसी भी तरह की चक्रवाती गतिविधि नहीं हुई है। हालांकि, मानसून का आना 1 जून को तय है। बता दें, जून में बनने वाले चक्रवातों को ‘मानसून चक्रवात’ माना जाता है। जैसा कि पिछले साल अरब सागर के ऊपर बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के साथ हुआ था। प्री-मॉनसून सीजन के अब लगभग 15 दिन बचे हैं। इस सीजन के पहले तूफान का इंतजार लंबा हो गया है।

बंगाल की खाड़ी में तूफान


अरब सागर (Arabian Sea) की तुलना में बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान आते हैं। ऐसे में यह चलन आने वाले भविष्य में बदल सकती है। ऐसा इसलिए क्योकिं बंगाल की खाड़ी की तुलना में अरब सागर लगातार गर्म हो रहा है। पिछले चार सालों में मई महीने के दौरान बंगाल की खाड़ी में हर साल सिर्फ एक तूफान आया है। जैसे 2020 में “अम्फान” ने पश्चिम बंगाल पर हमला किया था। 2021 में यास ने धामरा (ओडिशा) में भूस्खलन किया। 2022 में आसनी तूफान आंध्र प्रदेश तट पर समुद्र में ही कमजोर हो गया और 2023 में मोचा ने सितवे (म्यांमार) पर हमला किया। अरब सागर के ऊपर आखिरी चक्रवात 2021 में मई के महीने में ‘तौकता’ था, जो ऊना-दीव के पास गुजरात तट को पार कर रहा था।


20 जून के आसपास यूपी में दस्तक देगा मानसून


साल 2024 का मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में 20 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा। मानसून 2024 की पहली बारिश वाराणसी और चंदौली में हो सकती है। 25 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इस साल का मानसून सामान्य से 10-20% ज्यादा बारिश करा सकता है।
 

News Hub