Delhi NCR में इस तारीख को पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने बताया आने वाले दिनों के मौसम का हाल

HR Breaking News : (Monsoon Updates) पिछले दिनों देश के कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिला था। जमकर हुई बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी वापस लौट आई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। आईएमडी के अपडेट के अनुसार दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले दिनों भी मौसम गर्म ही रहने वाला है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD Latest Updates) ने इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावाना जताई है। IMD का मानना है कि 11 जून तक उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है।
12 जून से मानसून (Monsoon Latest Updates) फिर तेजी से आगे बढ़ना शुरू करेगा। फिर जल्द ही Monsoon मध्य और पूर्वी भारत में पहुंच जाएगा। इसके बाद बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
Delhi NCR में इस दिन तक पहुंचेगा मानसून
बात अगर दिल्ली-एसनीआर की करें तो अभी यहां मानसून (Monsoon In Delhi NCR) के पहुंचने में वक्त लगेगा। दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून महीने के अंत में पहुंचेगा। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में 29 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।
भारत में इस बार मानसून (Monsoon Updates) ने समय से पहले दस्तक दी थी, जिससे उमीाद जताई जा रही है कि दिल्ली में भी मानसून समय से तीन-चार दिन पहले पहुंच सकता है।
अगले दिनों दिल्ली में रहेगा कुछ ऐसा मौसम
शुरूआत के हिसाब से अब मानसून (Monsoon Updates) कमजोर हो गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब ये दिल्ली में छह से सात दिन की देरी से पहुंच सकता है। फिलहाल दिल्ली में बारिश (delhi weather) की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अभी दिल्ली वालों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
बीते कल को दिल्ली में पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। कल यानि सोमवार को अधिकतम 42 और परसो यानि मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।