home page

Delhi NCR में कल होगी मॉनसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Monsoon Update : मानसून के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है। लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य इससे अछूत हैं। लेकिन अब यहां भी बारिश का सिलसिसला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कल दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। इसके साथ ही यह भी बताया है कि आने वाले दिनों में कितनी बारिश होगी। चलिए जानते हैं - 

 | 
Delhi NCR में कल होगी मॉनसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

HR Breaking News - (Delhi NCR Mausam)। मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब दिल्ली वालों को गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon) से समय से पहले यानी 24 जून को पहुंच सकता है। 


 मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने 24 जून को पूरे दिन के गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 

इस दिन से शुरू होगी मानसूनी बारिश - 

मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया है कि आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के करीब दिल्ली में दस्तक देता है। यदि मानसून (Monsoon 2025) पूर्वानुमान के तहत 24 जून को दिल्ली पहुंचता है तो 2013 के बाद इसका सबसे जल्दी आगमन होगा। 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंच था। वहीं, 2024 में मानसून 28 जूनको दिल्ली पहुंचा था।

IMD ने बताया कितनी होगी बारिश - 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आने वाले कुछ दिनों में आसमान में काले बादल छाए रहने और तेज गरज के साथ बिजली चमकने व हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।  जून में अब तक सिर्फ तीन ही दिन वर्षा हुइ है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में अब तक 89mm बरसात रिकॉर्ड की गई है। साल 2024 जून में राजधानी में 243.4mm बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस महीने सिर्फ 74.1 mm बारिश हुई है। 

दिल्ली में साल 2024 में मानसून (Monsoon Update) 28 जून 2024 को पहुंचा था, जिसके कारण दिन के शुरूआत के साथ ही गरज चमक और तेज हवाओं के साथ अति भारी बारिश हुई।  मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन अकेले सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 228.1 mm वर्षा रिकॉर्ड की।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम - 

IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में अगले 3 से 4 दिनों में तेज हवाओं, गरज चमक के साथ बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन दौरान दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 


 दिल्ली (Delhi Mausam) में लगातार तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत में 23 से 29 जून के बीच तेज गरज चमक और आंधी तूफान के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। 


 

News Hub