home page

Monsoon Rain Alert : अगले 24 घंटे इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, 17 राज्यों में हो गई मॉनसून की एंट्री

monsoon weather : इस समय देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है और तेज बारिश हो रही है। केरल में मानसून ने खूब तबाही मचाई है। तेज हवाओं के साथ मसूलाधार बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं - 
 | 
Monsoon Rain Alert : अगले 24 घंटे इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, 17 राज्यों में हो गई मॉनसून की एंट्री

HR Breaking News - (monsoon update) दक्षिण-पश्चिम भारत में समय से पहले मानसून आ चुका है और दक्षिणी राज्यों में तेज बरसात शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, मानसून ने देश के 17 राज्यों को कवर कर लिया है, मानसून की वर्तमान स्थिति की बात करें तो झारखंड में आने के बाद रफ्तार धीमी पड़ी है। 

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते देश के अन्य राज्यों में मानसून (monsoon 2025) देर से पहुंचेगा। मानसून को आगे  बढ़ने में आठ से दस दिन का समय लग सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है और कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।  

MP में मानसून की एंट्री - 

मानसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है और अब मानसून (monsoon Update) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 24 मई को मॉनसून ने केरल में दस्तक दी थी, उसके बाद तेजी से दक्षिण भारत के राज्यों में फैल गया। लेकिन, MP में दस्तक देने से पहले यह थम गया है। हालांकि, MP में झमाझम बारिश हो रही है। इसके 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम  -

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को राजधानी दिल्ली (Delhi Weather update) में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ वज्रपात और बरसात होने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, पंजाब (Punjab Weather), तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 

यूपी, बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट- 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 31 मई को बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं, बिजली चमकने के साथ गरज और तेज बारिश होने की आशंका है। असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी और कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बरसात होने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश होने के आसार हैं। 

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम -

मौसम विभाग (weather update) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, गोवा, तमिलनाडु पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है।

News Hub