home page

Monsoon Update 2024 : मॉनसून को लेकर आया बडा अपडेट, जानिये कब से बरसेंगे काले मेघा

Monsoon Update तपती धूप परेशान कर देने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच हर किसी को बारिश का इंतजार हुआ है। इसा साल के मानसून को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि इस साल भीषण गर्मी की तरह बारिश भी अधिक होगी। इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बननी शुरू हो गई हैं।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। इस साल भीषण गर्मी की तरह मानसूनी वर्षा भी अधिक होगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, इस बार वर्षा वाले चार महीने में औसत से 20 मिलीमीटर अधिक वर्षा हो सकती है। इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने लगी हैं। इस बार मानसूनी वर्षा की शुरूआत 20 जून से हो सकती है। 


औसत से अधिक होगी इस साल बारिश


हालांकि, वास्तविक मानसून के आगमन की तिथि का आकलन केरल में उसके दस्तक के बाद ही संभव हो सकेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. पीके द्विवेदी के अनुसार वर्षा के मौसम के चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में औसत वर्षा का मानक 1092.9 मिलीमीटर है, लेकिन इस वर्ष इन महीनों में यह आंकड़ा 20.9 मिलीमीटर अधिक, यानी 1113.1 मिलीमीटर रिकाॅर्ड किया जा सकता है। इनके अनुसार जून व जुलाई में औसत से कम वर्षा रिकार्ड होगी, लेकिन अगस्त में औसत से करीब 27 मिलीमीटर अधिक वर्षा के आसार हैं।


बीते पांच वर्ष में औसत से कम हो रही वर्षा


मानसूनी वर्षा के बीते वर्ष के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो बीते पांच वर्ष में लगातार औसत से काफी कम वर्षा रिकार्ड हुई थी। बीते वर्ष 869 मिलीमीटर और 2022 में ह 878 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई थी। जबकि इस वर्ष वर्षा का औसत मानक 1092.9 मिलीमीटर है।