home page

Monsoon update : दिल्ली में मानसून पहुंचने में देरी, IMD ने बताया कितने दिन और सताएगी गर्मी

Monsoon update :उत्तर भारत के राज्यों में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है वहीं, कुछ राज्यों में अभी भी प्रचंड गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में भी मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। दिल्ली में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। हाल ही में IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राजधानी में किस दिन मानसून दस्तक देगा।

 | 
Monsoon update : दिल्ली में मानसून पहुंचने में देरी, IMD ने बताया कितने दिन और सताएगी गर्मी 

HR Breaking News (Monsoon update) राजधानी दिल्ली में जून की शुरुआत में भीषण गर्मी के प्रकोप ने आम लोगों को परेशान किया, लेकिन उसके बाद बारिश ने राहत दी है।

 

मई के महीने में भी भारी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन फिर भी हल्की बूंदाबांदी देखी गई। इसके चलते उमस बढ़ गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अब मानसून के आगमन को लेकर अपडेट जारी किया है।

 


जानिए अभी कितनी दूर है मानसून  


मौसम विभाग ने पिछले कुछ दिनों पहले उम्मीद जताई थी कि राजधानी दिल्ली में(Mansoon Update in delhi) मानसून 24 जून तक पहुंच जाएगा, लेकिन अभी तक मानसून के आगमन के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। रोज आंधी-तूफान और भारी बारिश के अंदेशे के बीच हल्की बूंदाबांदी होने पर उमस बढ़ रही है।

एक्सपर्ट का मानना है कि मानसून दिल्ली के करीब पहुंच गया है, अब कभी भी मानसून की बारिश आ सकती है। इस बारिश के बाद आम लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है।


जानिए दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा


मौसम विभाग की इस रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में (High Rain Alert)आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आज पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

हालांकि पिछले कई दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वहीं, आज यानी 26 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है।


आने वाले दिनों में उमस बढ़ेगी


इसके अलावा हवा में नमी की मात्रा 70 से 80 प्रतिशत के आस-पास रिकॉर्ड की गई है, जिससे उमस ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं बीते दिन 25 जून को दिल्ली में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। इसी बीच ताप सूचकांक यानी महसूस होने वाला तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया है।


IMD ने किया भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी 


एक ओर देश के दूसरे राज्यों में मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में आम लोग मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बार मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में मानसून जल्द ही एंट्री कर सकता है।

वहीं बीते सालों में 29-30 जून के आस-पास मानसून का आगमन हो जाता था, लेकिन इस बार मानसून 25 जून 2025 से पहले ही आने की संभावना जताई गई है। 

12 साल बात होगा ऐसा


एक्सपर्ट का मानना है कि अगर दिल्ली के अंदर 26 जून तक मानसून की एंट्री होती है, तो 12 साल बाद ऐसा होगा, जब मानसून अपने तय समय से पहले ही दिल्ली में पहुंच जाएगा। बता दें कि इससे पहले साल में मानसून 16 जून 2013 को  दिल्ली में पहुंच गया था।

News Hub