home page

Monsoon Update : हो गई मानसून की एंट्री, किस राज्य में कब आएगी बारिश, जान लें अपडेट

Monsoon Weather Update : यूपी के मौसम में पिछले कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में अब लोगों को गर्मी की वजह से ज्यादा परेशान नहीं होना होगा क्योंकि अब यूपी में मानसून जल्द ही एंट्री मारने वाला है। आने वाले दिनों में देशभर के राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आइए विस्तार से जानते है इससे जुड़े अपडेट के बारे में।

 | 
Monsoon Update : हो गई मानसून की एंट्री, किस राज्य में कब आएगी बारिश,  जान लें अपडेट

HR Breaking News (Monsoon Latest Update)। यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का हाल बदल रहा है। इसके अलावा बाकि राज्यों के बारे में बात करें तो वहां पर भी मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है। देशभर में अब मानसून जल्द ही एंट्री मारने वाला है।

 

 

मानसून (latest update on Monsoon) की शुरुआत होने की वजह से अब लोगों केा गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से देशभर के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में मानसून कब दस्त्क देने वाला है। 


कर्नाटक और महाराष्ट्र में इस दिन दस्तक देगा मानसून


मौसम विभाग ने हाल ही में एक मैप जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि किस राज्य में मानसून (Monsoon latest update) कब तक दस्तक देने वाला है। मैप में जारी की गई नीली लकीरें इस बात को दर्शाती है कि अभी कहां है मॉनसून।

रेड लाइन बताती है कि आमतौर पर मानसून कब आता है। कर्नाटक में आमतौर पर मानसून 5 जून को आता है। महाराष्ट्र (Maharashtra ka mausam) में 10 जून के आसपास मानसून की एंट्री होने वाली है। 


एमपी में इस दिन होगी मॉनसून की शुरुआत


मध्य प्रदेश में 15 जून, गुजरात (Gujrat ka mausam) के कुछ इलाकों में 15 जून तो अन्य इलाकों में 20 और 25 जून को मानसून दस्तक देने वाला है। दिल्ली में मानसून 25-30 जून के बीच दस्तक दे सकता है।

राजस्थान में 25 से 30 जून और कुछ इलाकों में पांच जुलाई को मानसून (Monsoon weather update) की आहट महसूस की जा सकती है। जम्मू कश्मीर में 25 जून, उत्तराखंड में 20 जून के आसपास मानसून के आने का समय होता है। यूपी में मानसून 15 से 20 जून तक पहुंच जाता है। बिहार में 10 जून तक मानसून आता है।


इन राज्यों में आज ऐसा रहेगा मौसम
 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश, (MP ka mausam) छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, (UP Weather update) तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी (Heatwave alert) भी होने की संभावना जताई जा रही है।


एमपी में जारी बारिश का अलर्ट


मध्यप्रदेश में अगले 7 दिन के लिए आंधी-बारिश (Rain alert) का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, (MP weather update) पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर सहित 47 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।


यूपी में जारी आंधी-बारिश का अलर्ट


यूपी में आंधी-बारिश का दौर जारी है। शनिवार को बलिया, (Baliya weather update) देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, (Varanasi ka mausam) संतरविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ सहित 65 जिलों में बारिश-आंधी की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।