home page

Monsoon Update : एक बार फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

IMD Rain Alert : पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अब आने वाले दिनों में एक बार फिर से तपती गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। आने वाले दिनों में अब झमाझम बारिश (Rain alert) शुरू होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है।

 | 
Monsoon Update : एक बार फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

HR Breaking News - (Aaj ka mausam)। 14 जून के आसपास से देश के मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मानसून फिर से जोर पकड़ सकता है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश (Rain alert) की गतिविधियां तेज होने वाली है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले कुछ समय तक गर्मी का ये दौर थम सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपके शहर के मौसम (Mausam ka update) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप-


13 दिनों की लंबी रुकावट के बाद अब मानसून एक बार फिर उत्तर की ओर बढ़ने को तैयार है। मौसम विभाग (IMD weather update) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। मानसून की उत्तरी सीमा पिछले 13 दिनों से स्थिर रही थी। 29 मई के बाद से मानसून की प्रगति रुक गई थी। इसकी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है।

फिलहाल मानसून की सीमा पश्चिम में मुंबई (Mumbai ka mausam) और पूर्व में सिक्किम-सब हिमालयी पश्चिम बंगाल तक सीमित है। हालांकि अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम की वजह से मानसून को नई गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।


एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-


मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो लगातार मानसूनी (Monsoon update) सिस्टम्स बारिश को फिर से सक्रिय करेंगे और मानसून को नए क्षेत्रों में पहुंचाने में मदद करेंगे। मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि अनुकूल परिस्थितियों की वजह से मानसून (latest update on monsoon) 14 जून के आसपास मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में प्रगति कर सकता है। हालांकि, उन्होंने बताया कि दूसरे सिस्टम की पुष्टि अभी बाकी है।

इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा मानसून-


मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बन चुका है, जोकि आंध्र प्रदेश (Andra pardesh ka mausam) के तटीय इलाकों, रायलसीमा और कर्नाटक में बारिश का दौर ला सकता है। सप्ताहांत तक भारी बारिश कोंकण और गोवा तक पहुंच सकती है।

उन्होंने बताया कि 14 जून को उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवातीय परिसंचरण बनने की उम्मीद लगाई जा रही है। जोकि ओडिशा, (Orrisa ka mausam) झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के रास्ते आगे बढ़ेगा और मानसून की गति को तेज करेगा।


दिल्ली में जारी लू का प्रकोप-


मौसम विभाग ने मंगलवार की बुलेटिन जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर लू की स्थिति बन रही है। वहीं पश्चिम राजस्थान, (Rajasthan weather update) पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम यूपी में भी कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिम राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir weather) में कहीं-कहीं पर भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई है।


चक्रवातीय परिसंचरण की उम्मीद-


मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में लू (heatwave alert) की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद 13 जून से है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर ओडिशा और उससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवातीय परिसंचरण स्थित है, जोकि मानसून की हवाओं को मजबूत कर रही है।

12 जून से दक्षिण महाराष्ट्र (Maharashtra ka mausam) में अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश बढ़ने की उम्मीद है। केरल और कर्नाटक में पहले से ही मानसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों में हल्की (Rain alert) से मध्यम बारिश होने का पुर्वानुमान है।


यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून-


उत्तर प्रदेश में मानसून के 14 जून के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 20 जून तक मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर सकता है। विशेषतोर पर लखनऊ, वाराणसी, और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जैसे मेरठ और आगरा, में बारिश के लिए 22-25 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान तापमान में कमी और गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।


यहां पर होगी झमाझम बरसात-


मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स का मानना है कि 12 से 18 जून के बीच मानसून  मध्य और पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने वाला है। इस अवधि के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी भारत: ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली है।
दक्षिण भारत: दक्षिण महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में 12 से 15 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।


उत्तर-पश्चिम भारत में मिलेगी गर्मी से राहत-


उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष तौर से दिल्ली, हरियाणा, (Haryana weather update) पंजाब और राजस्थान, में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की स्थिति बन रही है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, मानसून के पुनरुद्धार के साथ, इन क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (Delhi ka mausam) में मानसून 25-27 जून के बीच पहुंच सकता है, जो सामान्य तारीख 29 जून से कुछ दिन पहले है।


पंजाब हरियाणा में जारी भीष्ण गर्मी का दौर-


पंजाब एवं हरियाणा (Haryana weather update) में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है। वहीं बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जोकि दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। हरियाणा के सिरसा (Sisra ka mausam) में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।