Monsoon Update : राजस्थान में इस दिन दस्तक देगा मानसून, IMD ने बताया 24 घंटे में बदलेगा मौसम

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। मुंबई में पिछले 75 साल में पहली बार दक्षिण पश्चिमी मानसून तय समय से पहले पहुंचा है। महाराष्ट्र तक मानसून के आगमन के साथ ही अब राजस्थान में भी मानसून की तय वक्त से पहले एंट्री होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।
हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान के मानसून के बारे में हाल ही में एक अपडेट जारी कर दिया है। आज हम आपको राजस्थान के मौसम (Rajasthan Mausam) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
75 साल में पहली बार टूटा रिकॉर्ड -
केरल से लेकर नॉर्थ ईस्ट और महाराष्ट्र में मानसून (Kerala Monsoon Update) अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। उत्तर भारत में प्री मॉनसून एक्टिव होने वाला है। तय समय से पहले मानसून की दस्तक से केरल समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर सक्रिय होने वाला है।
वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र में मानसून (Maharashtra Monsoon) की धमाकेदार एंट्री मारने वाली है। मुंबई में पिछले 75 साल में पहली बार दक्षिण पश्चिमी मानसून तय समय से पहले पहुंचा है। महाराष्ट्र तक मानसून के आगमन के साथ ही अब राजस्थान में भी मानसून की तय वक्त से पहले एंट्री होने की प्रबल उम्मीद लगाई जा रही है।
आंध्र प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री-
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून (Monsoon Update) मंगलवार को को आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में सक्रिय होने वाला है। वहीं आंध्रप्रदेश के बाकि इलाकों में अगले एक-दो दिन में मानसून सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है। तेलंगाना, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी मानसून समय से पहले पहुंचने वाला है। अगले 24 घंटे में पूरे महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के बाकी हिस्सों में सक्रिय होने का उम्मीद लगाई जा रही है।
75 सालों में पहली बार समय से पहले पहुंचा मानसून-
मौसम विभाग (weather update) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया मुंबई में पिछले 75 सालों में पहली बार मानसून तय समय से पहले पहुंचने वाला है। सोमवार को मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हो गई है। इससे पहले 1956 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को मुंबई पहुंचा चुका था। 1962 और 1971 में भी यह इसी दिन पहुंचा था।
महाराष्ट्र में 16 दिन पहले दी मानसून ने दस्तक-
महाराष्ट्र में 16 पहले प्रवेश के बाद मानसून की पहली बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 295 मिलीमीटर बारिश ने मई में सर्वाधिक बारिश का रिकोर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मई 1918 में 279.4 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश के बाद मुंबई के निचले इलाके जलमग्न हो गए। वर्ली में भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पानी भरने से सेवाएं बंद करनी पड़ी। इसके अलावा 250 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई।
राजस्थान में अस दिन देगा मॉनसून दस्तक-
महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिमी मानसून की तय वक्त से 16 दिन पहले दस्तक देने की उम्मीद लगाई जा रही हैं। मौसम विज्ञानियों द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक राजस्थान में मानसून (Rajasthan Monsoon update) की एंट्री संभवतया 20 जून के आसपास होने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।