Monsoon update : मध्य प्रदेश में इस दिन आएगा मानसून, IMD ने बताया 15 जून तक कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News- (Today weather forecast)। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून बीते काफी दिनों से सूस्त पड़ा हुआ है। लेकिन अब मानसून 13 दिन के बाद फिर से एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी में आगामी 14 जून को एक्टिव (Monsoon active) हो रहे सर्कुलेशन सिस्टम के असर से देश के पूर्वोत्तर इलाकों में ठहरा मानसून की ट्रफलाइन ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरने की संभावना है।
IMD ने ताजा अपडेट (weather update) जारी करते हुए बताया है कि आगामी 15 जून से पहले ही मध्यप्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। वहीं, राजस्थान में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होने से भयंकर गर्मी पड़ रही है लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
चक्रवाती हवाओं का बना क्षेत्र-
IMD के मुताबिक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र एक्टिव (Latest update on Monsoon) हो रहा है। चक्रवाती हवा के कारण आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 14 जून को बनने की आशंका है। इससे मानसून (Monsoon forecast) तेजी से आगे बढ़ेगा। चक्रवाती तंत्र एक्टिव होने की वजह से मानसून फिर से तेज रफ्तार पकड़ेगा और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
बिहार समेत अन्य राज्यों में इस दिन दस्तक देगा मानसून-
मध्यप्रदेश (Madhya pardesh weather) में आमतौर पर 15 जून तक मानसून दस्तक दे देता है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के प्रभाव की वजह से अब मानसून देश के उत्तरी इलाकों का ओर रूख करने वाला है। आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून बंगाल के पश्चिमी भाग, बिहार, (Bihar weather update) झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी दस्तक दे सकता है।
राजस्थान में देरी से होगी मानसूनी बारिश की शुरुआत-
राजस्थान में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की 25 जून की तय तारीख से पहले एंट्री (Monsoon update) होने का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का मिजाज ठहरा सा दिख रहा है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश, बिहार,झारखंड और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather update) में भी मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती हवाओं की वजह से फिर से मानसून सक्रिय होता दिख रहा है। मध्यप्रदेश में एंट्री होने के बाद मानसून राजस्थान (Rajasthan ka mausam) की ओर रूख करेगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 20 जून के बाद ही राजस्थान में मानसून की दस्तक देने वाला है।
15 जून से शुरू होगा प्री मानसूनी बारिश का दौर-
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तंत्र का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह से प्रदेश (Madhya pardesh weather forecast) के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में 15 जून से मानसून पूर्व बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। विंड पैटर्न में संभावित बदलाव से प्रदेश में भीषण गर्मी से भी आंशिक राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग (IMD weather update) द्वारा जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में उत्तर पूर्व के कुछ भागों में 16 जून तक हीटवेव चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।