home page

Monsoon update : दिल्ली में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, IMD जारी किया अपडेट

Monsoon Latest update : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगाता बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं अब मौसम विभाग (IMD rain alert) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में जल्द ही मानसून एंट्री मारने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Monsoon update : दिल्ली में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, IMD जारी किया अपडेट

HR Breaking News-(Today weather forecast)। मौसम विभाग ने हाल ही में दिल्ली के मौसम के बारे में पुर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में अब जल्द ही मानसून एंट्री मारने वाला है। मॉनसून 2025 भारत में समय से पहले आएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून (Monsoon update) ने दस्तक दे दी है।

केरल में 27 मई तक मॉनसून पहुंचने का अनुमान है। वहीं इसके बाद अब मानसून दिल्ली में आने वाला है। दिल्ली में झमाझम बारिश होने की वजह  लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है। खबर में जानिये दिल्ली (Delhi ka mausam) के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।


2025 के मानसून को लेकर जारी अपडेट-


मौसम विभाग ने मॉनसून 2025 को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। इसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Latest Update on mansoon) सामान्य से पहले भारत में दस्तक देने वाला है। यह किसानों, अर्थव्यवस्था और गर्मी से राहत पाने की संभावना जता रहा है।

मॉनसून का पहला पड़ाव


मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 13 मई 2025 को अंडमान और निकोबार (Nicobar weather forecast) द्वीप समूह में दस्तक देने वाला है। यह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के दक्षिणी हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। निकोबार द्वीप समूह में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश (Rain alert) दर्ज की गई है। इसकी वजह से गर्मी से काफी राहत  मिल रही है।


केरल में समय से पहले एंट्री लेगा मानसून-


मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि मॉनसून 27 मई 2025 को केरल तट पर पहुंचने वाला है। जोकि सामान्य तिथि 1 जून से पांच दिन पहले का रहा है। यह 2009 के बाद पहला मौका होगा जब मॉनसून (Monsoon update) इतनी जल्दी केरल में दस्तक देने वाला है। केरल में मॉनसून की शुरुआत देश में मॉनसून के आगमन का आधिकारिक संकेत मानी जा रही है।


दक्षिण भारत में तेजी से बढ़ेगा मानसून का प्रकोप-


केरल के बाद, मॉनसून जून के पहले सप्ताह में तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पहुंचने वाला है। 5-7 जून तक दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून (Monsoon update) सक्रिय होने वाला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार मॉनसून की रफ्तार सामान्य से बेहतर रहने वाली है।


पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में होगी झमाझम बरसात-


नॉर्थ-ईस्ट राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून 1-3 जून के बीच तक जा पहुंच सकता है। इसके बाद, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड (Jharkhand wether forecast) जैसे पूर्वी राज्यों में 10-12 जून तक मॉनसून की बारिश शुरू होगी, जोकि लोगों के लिए काफी राहत की खबर होगी।


दिल्ली में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून-


मध्य भारत, जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यहां पर मॉनसून 15-20 जून के बीच सक्रिय होने वाला है। उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar weather update) और राजस्थान में मॉनसून 25 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंचने वाला है। वहीं उत्तराखंड में भी 25 जून तक मॉनसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। दिल्ली और हरियाणा (Haryana weather forecast) में मॉनसून आमतौर पर 27-30 जून के आसपास पहुंचता है।


इस समय तक पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून-


IMD द्वारा जारी किये गए पुर्वानुमान के मुताबिक मॉनसून जुलाई के अंत तक पूरे भारत को कवर कर लेगा। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात (Gujrat ka mausam) के कुछ हिस्सों में मॉनसून सबसे आखिर में, यानी 10-15 जुलाई तक पहुंचने वाला है। 

ऐसा रहेगा 2025 का मानसून-


मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी जारी करते हुए बताया कि इस साल मॉनसून (Monsoon update) सामान्य से बेहतर रहने वाला है। देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह खेती-बाड़ी के लिए लाभकारी होने वाली है। क्योंकि समय पर और पर्याप्त बारिश (IMD rain Alert) फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा भी हो सकता है, इसके लिए पहले से तैयारी की सलाह दी जा रही है।


इस वजह से जल्द मॉनसून दे रहा है दस्तक-


मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों और समुद्री हवाओं की गति के कारण मॉनसून (Monsoon ko lekar latest update) इस बार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा, ला नीना का प्रभाव भी मॉनसून को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

News Hub