Gold Rate : धड़ाम से गिरे दाम, 3896 रुपये सस्ता हो गया सोना, 2 महीने बाद यह होगा 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Rate : सोना निरंतर बढ़ौतरी के बाद निरंतर गिरावट के दौर से गुजर रहा है। सोने के दामों में अचानक गिरावट आनी शुरू हुई है। 10 ग्राम सोन अब पहले से काफी सस्ता हो गया है। आगे भी सोने के दाम गिरावट से गुजर सकते हैं। आइए जानते हैं सोने के दाम आगे कितने रहेंगे।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से धड़ाम से गिरा है। सोने के दामों में इस गिरावट ने निवेशकों की टेंशन व आम उपभोक्ताओं की खुशी को बढ़ा दिया है। सोने के दाम आगे कितने रहेंगे, इसको लेकर भी अनुमान सामने आया है।
चांदी से दोगुनी रफ्तार से चल रहा सोना
अब सोने के दाम गिरे हैं, परंतु, इस साल की देखें तो सोना (Gold Rate) चांदी से दोगुनी रफ्तार से चला है। इस साल सोना 17879 रुपये और चांदी 9233 रुपये महंगा हुआ है।
31 दिसंबर 2024 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो पर खुली थी वहीं, इस दिन का क्लोजिंग रेट सोन में 75740 रुपये था व चांदी का 86017 रुपये प्रति किलो था।
22 अप्रैल को पहुंच गया था लाख पार सोना
सोने के दाम इस साल इतने बढ़े हैं कि 22 अप्रैल को सोना (Gold Rate) एक लाख को क्रॉस कर गया था। सोने के दाम 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में 1 लाख से ज्यादा थे। वहीं, इस दिन एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसके बाद से सोना गिरता आया है।
किन कारको से प्रभावित होता है सोना
सोने और चांदी की कीमतों (Sone Ke Rate) कई कारकों के चलते उतार-चढ़ाव आता है। इन कारको में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के कई कारक हो सकते हैं।
सोने की कीमतें (Gold Rate) दुनिया भर में मांग, करेंसी एक्सचेंज रेट, ब्याज दर, सरकारी नीतियां, और ग्लोबल इवेंट्स जैसे कई कारकों के चलते प्रभावित हो सकती हैं।
कितना गिरा है सोने का दाम
सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने-चांदी के रेट फिर से गिरे हैं। सोमवार को 24 कैरेट सोने में 39 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। यह 93,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी 338 रुपये गिरी है। यह 95,250 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
शहर दर शहर रेट मिल सकते हैं अलग
सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)की ओर से जारी किए जाते हैं। इसमें जीएसटी नहीं होती है। शहर दर शहर सोने के दामों में 1000 से 2000 रुपये तक का अंतर मिल सकता है। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार रेट जारी किए जाते हैं।
7 मई के बाद इतने गिर गए दाम
7 मई को सर्राफा बाजारों में सोना 99493 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला था और चांदी 96133 रुपये किलो के भाव (Gold Rate) से खुली थी। इसके बाद से सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। उस दिन के बाद से सोना अब तक 3874 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी भी 883 रुपये गिरावट के साथ दर्ज की गई है।
सोने के दाम जीएसटी के साथ
देश में जीएसटी के साथ सोना 96,427 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सर्राफा बाजारों में सोने के दाम ऑल टाइम हाई से 5,481 रुपये कम हुए हैं। 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं, कई बाजारों में दो यह एक लाख का आंकड़ा पार कर गया था।
दो महीने बाद ये होंगे दाम
सोने के दाम मई आधा बीत जाने के बाद भी गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। इसका कारण टैरिफ वॉर में नरमी को माना जा रहा है। टैरिफ की लिस्ट को तीन महीने के लिए होल्ड किया गया है। इसी वजह से दो महीने बाद टैरिफ को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो सकती हैं और मार्केट में हलचल आने से सोने के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। सोना दो महीने बाद 94 से 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।