Monsoon update : 48 घंटे बाद इस राज्य में दस्तक देगा मानसून, IMD ने जारी किया आंधी बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (weather update)। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीष्म गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, अब आने वाले दिनों में बारिश होने की वजह से लोगों को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, गर्मी से भी काफी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग जारी करते हुए बताया है कि अब सिर्फ 48 घंटे के अंदर ही मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे देगा।
तापमान में आई लगातार गिरावट
मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यहां पर कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। अगर मध्य प्रदेश के तापमान के बारे में बात करें तो राजधानी में 8 दिन बाद पर 40 डिग्री दर्ज किया गया है। वही, 8 जिलों में पर 40 डिग्री से कम रहा है।
MP में इस दिन होगी मानसून की शुरुआत
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश (MP Mausam Update+) में मौसम की स्थितियां अनुकूल होती दिख रही है। 15 दिन से मानसून सिर्फ मुंबई के आसपास ही अटका हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए बताया है कि 24 से 48 घंटे के अंदर मानसून (monsoon 2025) आगे बढ़ सकता है।
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडीशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका से मानसून के आगे बढ़ाने की गति तेज होने की उम्मीद लगाई जा रही है। शनिवार से मानसून के प्रभाव बढ़ाने की भी संभावना है। ऐसे में मध्य प्रदेश के अंदर 17 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है।
18 जून तक प्रवेश करेगा मानसून
मौसम विभाग (weather Update) के मुताबिक, मानसून 15, 16 जून के बाद आगे बढ़ सकता है। इसकी वजह से आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदा पुर संभाग के जिलों में तेज आंधी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश में मानसून के 18 जून तक प्रवेश होने की उम्मीद है।
आंधी का अलर्ट जारी
राजस्थान (Rajasthan Mausam) से आ रही गर्म हवा की वजह से शुक्रवार को भी शहर भीष्म गर्मी से परेशान हो रहा है। दोपहर के समय पर 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई है। दोपहर के समय ओवरहीट होने की वजह से शाम के समय मौसम बदल गए हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है।
इस शहर में सबसे ज्यादा रहा
फिलहाल मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में हो रही बारिश की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बारिश के कारण 16.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से शाम को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। इसकी वजह से गर्मी से राहत मिल रही है। ग्वालियर प्रदेश में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा है। वही, पहले नंबर पर खजुराहो रहा है।