home page

Monsoon Updates : दिल्ली-NCR में इस दिन मानसून रखेगा कदम, इन इलाकों में अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather : गर्मी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। देश के कई राज्य ऐसे हैं, जो इन दिनों गर्मी से तप रहे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनके शहर में मानसून की एंट्री कब होगी। अभी फिलहाल में तो दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। इसी बीच लोगों की निगाहें इसी बात पर टिकी हुई है कि दिल्ली-एनसीआर  में मानसून (Monsoon in Delhi-NCR) कब तक कदम रख सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 | 
Monsoon Updates : दिल्ली-NCR में इस दिन मानसून रखेगा कदम, इन इलाकों में अलर्ट जारी

HR Breaking News (Monsoon Updates) वैसे तो देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की झमाझम बारिश ही हो रही है।

 

 

ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Monsoon  ) में मानसून कब तक आएगा। बताया जा रहा है कि इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है।

कब आएगा दिल्ली में मानसून


कई लोगों का मानना है कि मानसून दिल्ली एनसीआर (delhi NCR Weather ) में देरी से आ सकता है, क्योंकि दो जून के बाद मानसून कमजोर पड़ने वाला है और इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी।

अब इसी बीच मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर (Delhi Monsoon Special Report)के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि अब  मानसून की तारीख आ चुकी है।

क्यों टिकी है लोगों की बंगाल की खाड़ी पर निगाहें


एक्सपर्ट का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल समेत दिल्ली एनसीआर में मानसून थोड़ी देरी से आने की संभावनाहै और मानसून को आने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। अब दो जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और उसके बाद  मानसून (Monsoon Updates) कमजोर पड़ जाएगा।

उसके एक वीक के बाद मानसून के तेजी से आगे बढ़ने का कोई आसार नहीं हैं। उसके बाद मानसून कब तक आएगा यह  बंगाल की खाड़ी में जब कोई लहर बनेगी, उस पर निर्भर करता है। हालांकि उसके बाद फिर से मानसून एक्टिव होगा और उसके बाद रफ्तार पकड़नें की संभावना है।


दिल्ली-एनसीआर में कब आता है मानसून


एक्सपर्ट का कहना है कि दिल्ली एनसीआर (monsoon date Delhi NCR) में मानसून आम तौर पर 25 से 27 जून तक आता है। हर साल मानसून दिल्ली एनसीआर में इसी डेट के पास पहुंचता है, लेकिन इस बार दिल्ली एनसीआर में मानसून (Monsoon in NCR) दो-तीन बाद आने की संभावना है। यानी की मान लें कि 22 जून से लेकर 27 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि इसकी सही रिपोर्ट 15 जून के बाद सामने आ जाएगी।

News Hub