home page

monsoon weather : मॉनसून की एंट्री के साथ ही इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिये अपने इलाके का हाल

IMD Rain Alert : देश में मानसून एक्टिव हो चुका है अब तक मानसून ने 18 राज्यों को कवर कर लिया है और अब इसकी गति धीमी पड़ी गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ अति भारी से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल - 

 | 
monsoon weather : मॉनसून की एंट्री के साथ ही इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिये अपने इलाके का हाल

HR Breaking News - (Mausam update)। उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। देश के अलग अलग राज्यों में कई दिनों से बारिश का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से मौसम सुहावना हो गया है बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है।


 IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam update) में बादलों की आवाजाही के साथ आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि आज राजधानी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही तेज  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। 


आज दिल्ली में अधिकतम (Delhi Tempreature) 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। 3, 4 और 5 जून को हल्की व मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

यूपी में इस दिन होगी बारिश - 

यूपी में मौसम (UP Mausam) ने करवट बदली है। प्रदेश में बारिश शुरू होने वाली है। IMD के मुताबिक, राज्य में 5 जून तक बरसात होने सकती है। इसी बीच प्रदेश में आज 1 जून को राज्य के पश्चिमी हिस्से में कई स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज चमक और हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बादल गरज सकते हैं। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम - 


बिहार में मानसून (Bihar Monsoon) एंट्री करने वाला है जिससे बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं आज राज्य के 13 जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बरसात हो सकती है। झारखंड में भी आज शाम को कुछ जिलों में गर्जन और बारसात हो सकती है। यहां आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। 

इन राज्यों में आंधी तूफान और भारी बारिश का अलर्ट - 

मौमस विभाग (IMD Rain Alert) ने हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम राज्यों में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। इसको लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में कई दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। 


यहां भी  मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी राज्यों में भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय और मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है।