Monsoon weather : मॉनसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Monsoon 2025 : देशभर के अलग अलग राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दरअसल, मानसून एक्टिव हो चुका है और इस सम कई राज्यों में दस्तक भी दे चुका है। इस बार मानसून समय से पहले आया है और बारिश भी अच्छी होगी। हाल ही में मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है कि किन-किन राज्यों में कब मानसूनी बरसात शुरू होगी। चलिए जानते हैं -

HR Breaking News - (monsoon weather)। देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तो उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं वैसे देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे चुका है। 28 मई को छत्तीसगढ़ में मानसून ने एंट्री की है और झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम बदल रहा है।
दिल्ली में मौसम का हाल -
दिल्ली-एनसीआर (Delhi weather Update) में आज यानी 29 मई को शाम धूल भरी आंधी चली। इसी बीच मौमस विभाग ने अगले कुछ ही घंटों में जोरदार बरसात का भी अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य उत्तर भारत के राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
यूपी में गिरेंगे ओले -
मौसम विज्ञानिकों ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र - पंजाब और हरियाणा (punjab haryana mausam) में तेज आंधी के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है। IMD ने यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है इसी के साथ कल और परसों भी हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बताया कि इस दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। कल और परसों पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है, जो ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर रहा है।
IMD के अनुसार 28,29,30 और 31 मई को पूर्वी यूपी (UP Mausam Update) के कई जिलों में तेज गरज और बिजली कड़कने के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों में करवट लेगा मौसम -
मौसम विभाग (Weather Update) ने 28 मई से 2 जून के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं, दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 28 से 30 मई के बीच भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान कई राज्यों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है।