home page

Monsoon Weather : मॉनूसन ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिये दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार में कब होगी बारिश

Monsoon 2025 Update : देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस बीच सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ी हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। चलिए जानते हैं किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून - 

 | 
Monsoon Weather : मॉनूसन ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिये दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार में कब होगी बारिश

HR Breaking News - (weather Update)। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई दिनों से बारिश का सिलसिला अब रूक चुका है और आए दिन तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। भीषण गर्मी से परेशान लोग अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, अगले पांच दिन उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि होगी और लू का भी कहर देखने को मिलेगा। इसके बाद बारिश की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार (Bihar Mausam) और राजस्थान समेत उत्तर के अन्य राज्यों में पारा 40 डिग्री के उपर पहुंच गया है। IMD ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले हफ्ते मौसम करवट लेगा। 

कहां रूका मानसून - 

मौसम विभाग (weather update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 जून तक प्रचंड़ गर्मी पड़ेगी। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 7 जून तक मॉनसून महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के बड़े हिस्सों में दस्तक देगा। 
IMD के अनुसार, 29 मई से मॉनसून पश्चिमी (Monsoon Weather) क्षेत्र के मुंबई और पूर्वी क्षेत्र के बिहार-बंगाल बॉर्डर पर बालू घाट में अटका हुआ है। दरअसल अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिमी हवा में बदल गई है। अब यह हवा थार के मरुस्थल से होकर बह रही है जो कि गर्म और बेहद शुष्क है।

IMD का कहना है कि मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होने की संभावना है और इसी के साथ लू की भी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान है। 

दिल्ली में इस दिन शुरू होगी बारिश - 

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) के इलाकों में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि बीच-बीच में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 


दिल्ली (IMD Delhi rain alert) और आसपास के इलाकों में 12 जून के बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। वहीं, IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि 24 से 25 जून को मॉनसून दिल्ली में  दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मॉनसून 27 जून को दिल्ली आता है। लेकिन इस बार केरल में भी मानसून समय से आठ दिन पहले पहुंचा है। 

यूपी बिहार में कब होगी बारिश - 

IMD के अनुसार, 11 जून तक उत्तर प्रदेश और बिहार (UP Bihar Weather Update) में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में गर्मी लोगों को कई दिनों तक परेशान करेगी। हालांकि, 11 जून के बाद से मौसम का मिजाज बदल सकता है और कई जिलों में हल्की व मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार में भी लू का अलर्ट जारी किया है और अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

राजस्थान में गर्मी का कहर - 

राजस्थान (Rajasthan tempreature) के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। IMD ने मौसम शुष्क रहने और लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भी बरसात का अलर्ट नहीं है। 


हिमाचल और उत्तराखंड में 11 से 13 जून के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 से 13 जून के बीच तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में बारिश होने की भविष्यवाणी की है केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।