home page

Monsoon weather report : 18 राज्यों में पहुंच गया मॉनसून, जानिये बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Monsoon 2025 Update : देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कई दिनों से उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि इन 18 राज्यों में किस दिन मानसून की एंट्री होगी। आईये जानते हैं -

 | 
Monsoon weather report : 18 राज्यों में पहुंच गया मॉनसून, जानिये बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

HR Breaking News - (Monsoon Update)। इस बार मानसून ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केरल में मानसून समय से पहले दस्तक दे चुका है।  अब तक मानसून देश के 18 राज्यों में फैल चुका है। इनमें से 14 राज्य तो मॉनसून से सराबोर हैं। यहां खूब बरसात हो रही है। 

MD के अनुसार, अब तक मॉनसून केरल (monsoon kerala), तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश और पूर्वेत्तर के सभी 7 राज्यों को पूरा कवर कर चुका है। वहीं, यह महाराष्ट्र के लगभग आधे हिस्से में पहुंच चुका है। इसी तरह मॉनसून 29 मई की शाम तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दक्षिणी भागों और पश्चिम बंगाल के ऊत्तरी पहाड़ी इलाकों में भी एंट्री कर चुका है। 

कब दस्तक देता है मानसून - 

आमतौर पर केरल में मानसून (monsoon update) 1 जून को आता है। लेकिन, इस साल यह लगभग 12 दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। इसी तरह 5 जून के आसपास मॉनसून कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पहुंचता है। लेकिन वहां भी मानसून ने समय से पहले 26 मई को ही दस्तक दे दी है।


 तेलंगाना में भी मानसून 26 मई को दस्तक देने वाला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरे राज्य में छा गया है। यहां अमूमन हर साल 10 जून के आसपास मॉनसून (monsoon 2025) दस्तक देता है लेकिन इस साल 15 दिन पहले ही मॉनसून दस्तक दे चुका है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 28 और 29 मई को महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के सभी हिस्सों, आंध्र प्रदेश के भी शेष सभी हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

अगले 24 घंटों में यहां पहुंचेगा मानसून - 

IMD ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग (weather update) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भारी निम्न दबाव के कारण तटवर्ती कुछ राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक जोरदार बरसात होने की संभावना है।

यूपी-बिहार में इस दिन आएगा मानसून - 

मानसून बिहार (monsoon bihar) के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

ऐसे में एक या दा दिन में मानसून बिहार में आ जाएगा। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बिहार में मानसून की दस्तक देने की तारीख 10 से 12 जून बताई है। 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचते हुए लगभग आधा बिहार और झारखंड में छा जाएगा। 20 जून के करीब मॉनसून यूपी की पूर्वी सीमा, उत्तराखंड और गुजरात में भी प्रवेश कर जाता है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में किस दिन आएगा मानसून? 

IMD ने लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हर साल 15 जून के आसपास मॉनसून प्रवेश कर जाता है। लेकिन इस साल यह छत्तीसगढ़ में एंट्री दे चुका है। पश्चिमी यूपी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में यह 25 जून और 30 जून के करीब दिल्ली, हरियाणा (Delhi Haryana monsoon update) और पंजाब तक पहुंच सकता है। IMD के अनुसार, फिलहाल मॉनसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि मानसून देश के सभी राज्यों में जल्द ही दस्तक देने वाला है। 


 

News Hub