Monsoon Weather : मॉनसून से पहले अचानक से बदल गया देशभर का मौसम, IMD ने दी अहम जानकारी
IMD Rain Alert : देशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आईये जानते क्यों खराब हो रहा मौसम -

HR Breaking News - (Monsoon 2025 Update) आमतौर पर देश में मई महीने में भयंकर गर्मी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार मई का महीना खत्म ही होने वाला है लेकिन अभी तक गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया है। देश में कई नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से बीच बीच में बारिश होती रही है। इसी बीच मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को चौंका दिया है। कहीं आंधी तूफानी, कहीं मूसलाधार बारिश और कहीं लू… इस असमानता की वजह क्या है? मौसम विभाग ने इसके पीछे की वजह बताई है। चलिए जानते हैं -
क्यों हो रही भारी बारिश?
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार दक्षिण कोंकण-गोवा तटों से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 23 मई की शाम तक एक अवदाब यानी डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। यह डिप्रेशन अरब सागर के ऊपर हवा की चाल और समुद्री स्थितियों को प्रभावित कर रहा है, जिससे तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान के हालत बन सकते हैं।
6 से 7 दिन इन इलाकों में होगी भारी बारिश -
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों तक पश्चिमी तटीय राज्यों (गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल) में मूसलाधार और अति भारी बरसात होने की संभावना है। कोंकण और गोवा में 22 से 24 मई तक, और तटीय कर्नाटक में 24 मई को अति भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़ जैसे हालात, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
केरल में इस दिन दस्तक देगा मानसून -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबितक केरल में अगले 2 से 3 दिनों में मानसून दस्तक देने की परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। IMD के अनुसार इस बार मानसून (Monsoon 2025) पिछले कई सालों के मुकाबले समय से पहले आ रहा है। इसके साथ ही सामान्य से अधिक बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।
बारिश के बीच इन राज्यों में लू का कहर -
एक ओर जहां कई राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है वहीं, राजस्थान में 22 से 26 मई के बीच भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan weather) में भी 22 और 23 मई को गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। कुछ इलाकों में रात में भी तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।
दक्षिण भारत में गरज चमक के साथ होगी बारिश -
22 से 28 मई के बीच केरल (Kerala Weather) और कर्नाटक में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और पुडुचेरी में भी 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है इसके साथ ही बरसात होने की भी संभावना है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 24 मई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
मध्य और पूर्वी भारत भी प्रभावित
22 से 26 मई के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, बिहार (Bhiar Weather) और झारखंड में गरज-चमक और आंधी के साथ बरसात होने की आशंका है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में 22 और 23 मई को जोरदार बारसात हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में तेज़ आंधी चलने का अनुमान है, विशेषकर पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में। इसके अलावा, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं के साथ वर्षा और ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।