home page

Monsoon Weather : 8 राज्यों में अगले 5 दिन आंधी तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दी जानकारी

Monsoon Weather Update : देशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले कई दिनों से ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इन आठ राज्यों में अगले पांच दिनों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। आईये जानते हैं -

 | 
Monsoon Weather : 8 राज्यों में अगले 5 दिन आंधी तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दी जानकारी

HR Breaking News - (Monsoon 2025) मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इस साल भारत में मानसून समय से 8 दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। बता दें की केरल में 1 जून को पहुंचने वाला मानसून 25 मई को ही पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी मॉनसून (Monsoon Update) समय से 12 दिन पहले ही आ गया है। इसी बीच कई राज्यों में इस समय जोरदार बारिश हो रही है।

 

इन 8 राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश - 

 

IMD ने केरल और महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान लोगों सर्तक रहने की सलाह  है।

पांच दिन इन राज्यों में होगी बारिश - 

IMD ने 27 मई से 1 जून 2025 तक केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा (Punjab Haryana Mausam) में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मुंबई में मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 5 दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है।

केरल में 25 मई से ही मानसूनी (kerala monsoon) बारिश हो रही है और तेज हवाएं चलने से काफी नुकसान हुआ है। IMD ने 28 से 31 मई के बीच असम, मेघालय और त्रिपुरा में बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। केरल और कर्नाटक के कई जिलों में 31 मई तक तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 30 से 31 मई के बीच तेज बारिश हो सकती है।

1 जून तक दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है।  बारिश के बाद मंगलवार को उमस के साथ सुबह की शुरुआत हुई है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में कुछ जगहों पर 27 मई को हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान आने की भी आशंका है। 28 और 29 मई को भी आसमान में हल्क बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बरसात होने की आशंका है। वहीं, 28 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 


दिल्ली में इस दिन आएगा मानसून - 


मौसम विभाग (weather Update) ने दिल्ली में 30 मई तक तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी में तापमान  35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 31 मई को दिल्ली में कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 1 जून को दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam Update) में हल्के बादल छाए रहेंगे। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 27-29 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। 

UP में कब आएगा मानसून 

यूपी वालों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि कब तक मानसून दस्तक देगा। बता दें कि यूपी में सामन्य तौर पर मानसून 15 जून से 20 जून के बीच आता है। सबसे पहले मानसून गोरखपुर, बलिया और बनारस में प्रवेश करता है।
 इस बार संभावना है कि मॉनसून (monsoon update) 18 से 22 जून के बीच राज्य में एंट्री कर सकता है।

अगर बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ता है तो समय से पहले भी मानसून यूपी में पहुंच जाएगा।  इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जून और पश्चिमी यूपी (Up Mausam) में 25 से 30 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 मई से लेकर 1 जून 2025 तक यूपी के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई है।

बिहार में इस दिन आएगा मानसून - 

बिहार (Bihar Weather) में पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर रूक रूककर बरसात हो रही है। इससे मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में एक-दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है। बिहार में इस बार मानसून (Bihar monsoon) के तय समय से पहले पहुंचने की संभावना है. 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक बिहार में 16 से 18 जून के बीच मानसून आ सकता है। सीमांचल के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश करेगा। इस साल पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में अतिवृष्टि के आसार बन रहे हैं. इस साल बारिश का रिकॉर्ड पिछले साल के मुकाबले टूटने के आसार हैं।

जानिये कब आएगा मानसून - 

1. दिल्ली-एनसीआर: 27-29 जून
2. उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 20 जून और पश्चिमी यूपी में 25-30 जून
3. बिहार-झारखंड: 16-18 जून
4. हरियाणा-पंजाब: 29 जून-2 जुलाई
5. राजस्थान: 25 जून-5 जुलाई
6. मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़: 15-20 जून
7. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर: 25 जून के बाद
8. उत्तराखंड: 25-30 जून